ETV Bharat / state

सहारनपुर: यूपी-हरियाणा को जोड़ने वाला बांध टूटा, इलाकों में बाढ़ के हालात

author img

By

Published : Aug 20, 2019, 9:21 AM IST

Updated : Sep 17, 2020, 4:21 PM IST

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर से उत्तर प्रदेश-हरियाणा को जोड़ने वाला बांध धराशाही हो गया. बांध टूटने से नदी के पानी का रुख खेतों की ओर हो गया. इससे हजारों बीघा फसल तबाह हो गई और आसपास के इलाकों में बाढ़ के हालात पैदा हो गए.

यूपी-हरियाणा को जोड़ने वाला पुल टूटा.

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश को हरियाणा से जोड़ने के लिए बनाया गया बांध यमुना के बढ़ते जलस्तर के कारण धराशाही हो गया. पानी की तेज धार के आगे रेत से बनाया गया बांध पहली बारिश भी नहीं झेल पाया. इस बांध के टूटने से हरियाणा-उत्तर प्रदेश का सम्पर्क पूरी तरह से टूट गया है.

यूपी-हरियाणा को जोड़ने वाला बांध टूटा.

उत्तर प्रदेश-हरियाणा को जोड़ने वाला बांध धराशाही

  • यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर से बांध टूट गया.
  • बांध टूटने से नदी के पानी का रुख खेतों को ओर हो गया, इससे हजारों बीघा फसल तबाह हो गई.
  • बांध टूटने से आसपास के इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए.
  • ग्रामीणों ने प्रशासन पर पत्थर की जगह बालू मिट्टी से लीपापोती करने का आरोप लगाया है.
  • लम्बे समय से अधर में लटका यह बांध दो महीने पहले ही बनकर तैयार हुआ था.
  • हरियाणा जाने के लिए इस बांध के जरिए घंटों की दूरी चंद मिनटों में तय की जाने लगी थी.
  • रविवार को हथनीकुंड बैराज से यमुना नदी में लाखों क्यूसेक पानी छोड़ा गया.
  • इतना सारा पानी छोड़े जाने से यमुना का जलस्तर बढ़ गया और बांध धराशाही हो गया.

Intro:सहारनपुर : उत्तर प्रदेश को हरियाणा से जोड़ने के लिए बनाया गए पुल का बांध यमुना के रोद्र रूप ने धरासाही कर दिया। पानी की तेज धार के आगे रेत से बनाया गया बांध पहलीं बारिश भी नही झेल पाया। जिसके चलते हरियाणा उत्तर प्रदेश का सम्पर्क पूरी तरह से टूट गया है। बांध टूटने से पानी का रुख खेतो को ओर हो गया जिससे न सिर्फ हजारो बीघा फसल तबाह हो गई बल्कि आसपास के इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए। ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही और पत्थर की जगह बालू मिट्टी से लीपापोती करने का आरोप लगाया है।Body:VO 1 - उत्तर प्रदेश से हरियाणा को जाने के लिए घंटो की दूरी को मिनटो मे तय हो इसके लिए थाना गंगोह इलाके के दौलतपुर गांव से होकर यमुना नदी पर पुल का निर्माण किया गया था। लम्बे समय से अधर में लटका यह पुल दो महीने पहले ही बनकर तैयार हुआ था। पुल के बनने से आसपास के क्षेत्रवासियो मे खुशी और जश्न का माहौल था। हरियाणा जाने के लिए जो दूरी घंटो मे तय होती थी, अब चन्द मिनटो मे तय होने लगी थी। लेकिन प्रशासन की लीपापोती ने इनकी खुशियो पर पानी फेर दिया। रविवार को हथनीकुंड बैराज से यमुना नदी मे छोड़े गए लाखो क्यूसेक पानी से जहां पुल के सामने बनाया गया बांध धरासाही हो गया वहीं पानी का रुख खेतो की ओर हो गया। जिससे किसानों की हजारो बीघा फसल तहस नहस हो गई। पानी के तेज बहाव के आगे मिट्टी और बालू से बनाया बांध कहीं भी नही टिक पाया। बांध टूट कर यमुना नदी में बह गया और अरबो रुपये की लागत से बना पुल किसी काम का नही रहा। बांध टूटने से हरियाणा को जोड़ने वाला इन्टरस्टेट कनेक्टिविटी वाला पुल फिर से बंद हो गया है। यमुना नदी के उफान पर आने से आसपास के क्षेत्र मे भी बाढ का खतरा मंडरा रहा है। इतना ही नही यमुना के आसपास के खेतो मे सारी फसले भी तबहा हो गयी है।

बाईट - किसान
बाईट - स्थानीय निवासीConclusion:रोशन लाल सैनी
सहारनपुर
9121293042
9759945153
Last Updated : Sep 17, 2020, 4:21 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.