ETV Bharat / state

प्रयागराज: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए उपमुख्यमंत्री ने रवाना की खाद्य सामग्री वैन

author img

By

Published : Sep 21, 2019, 1:25 PM IST

Updated : Sep 21, 2019, 1:51 PM IST

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसद मौर्य अपने दो दिवसीय प्रयागराज दौरे पर हैं. शनिवार को उपमुख्यमत्री ने बाढ़ पीड़ितों के लिये खाद्य सामग्री वैन रवाना की. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे ही प्रतिदिन भारतीय जनता पार्टी की ओर से राहत सामग्री का वितरण योजना अनुसार होगा.

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिये उपमुख्यमंत्री ने रवाना की खाद्य सामग्री वैन

प्रयागराज: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अपने दो दिवसीय दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने प्रयागराज में बाढ़ पीड़ितों के लिए खाद्य सामग्री वैन रवाना की. केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को दूसरे दिन आवास पर कार्यकर्ताओं एवं जनता के बीच जाकर उनकी परेशानियों को सुना और समाधान करने की बात कही.

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिये उपमुख्यमंत्री ने रवाना की खाद्य सामग्री वैन.

उपमुख्यमंत्री ने जल मग्न क्षेत्रों एवं बाढ़ राहत शिविर में खाद्य सामग्री (पूड़ी सब्जी), लाई और गुड़ के वितरण हेतु वाहन को ध्वज दिखाकर रवाना किया. उसके बाद लखनऊ को प्रस्थान कर गए.

पांच वाहन किये गये रवाना
शनिवार को पांच वाहन अलग-अलग क्षेत्रों में दारागंज, सलोरी, गंगानगर, तेलियरगंज, फाफामऊ के बाढ़ पीड़ितों की सेवा हेतु रवाना हुए हैं. ऐसे ही प्रतिदिन भारतीय जनता पार्टी की ओर से राहत सामग्री का वितरण योजना अनुसार होगा.

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मानव धर्म का निर्वाह करते हुए बाढ़ प्रभावित लोगों का दुख दर्द दूर करते हुए उनकी सेवा में तत्पर हैं. सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए समुचित व्यवस्था कर रही है. परंतु जिला प्रशासन एवं भाजपा कार्यकर्ता तन-मन-धन से पीड़ित लोगों की सेवा करें. संकट की घड़ी में राहत हेतु आगे आएं.
- केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश

Intro:उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बाढ़ पीड़ितों की चिंता एवं उनको आवश्यक आवश्यकताओं का वितरण करने के लिये दो दिवसीय दौरे के आज दूसरे दिन अपने आवास पर कार्यकर्ताओं एवं जनता के बीच रहकर उनकी परेशानियों को सुनते हुए समाधान करने की बात कही तत्पश्चात प्रयागराज महानगर की ओर से जल मग्न क्षेत्रों में एवं बाढ़ राहत शिविर में खाद्य सामग्री( पूड़ी सब्जी) तथा लाई और गुड़ के वितरण हेतु वाहन को ध्वज दिखाकर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रवाना किया फिर पुलिस लाइन पहुंच स्वयं भी लखनऊ को प्रस्थान कर गए
Body:उक्त अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता मानव धर्म का निर्वाह करते हुए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों कि लोगों का दुख दर्द दूर करते हुए उनकी सेवा में तत्पर रहें साथ ही साथ उन्होंने कहा कि सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए समुचित व्यवस्था कर रही है परंतु जिला प्रशासन एवं भाजपा कार्यकर्ता तन मन धन से पीड़ित लोगों की सेवा करें उन्होंने समाज से आवाहन किया कि संकट की घड़ी में राहत हेतु आगे आए
Conclusion:आज रवाना हुए पांच वाहन अलग-अलग क्षेत्रों में दारागंज सलोरी गंगानगर तेलियरगंज फाफामऊ के बाढ़ पीड़ितों की सेवा हेतु रवाना हुई है ऐसे ही प्रतिदिन भारतीय जनता पार्टी की ओर से राहत सामग्री का वितरण योजना अनुसार होगा।

बाईट: केशव प्रसाद मौर्य उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश

प्रवीण मिश्र
प्रयागराज।
Last Updated : Sep 21, 2019, 1:51 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.