ETV Bharat / state

प्रियंका गांधी के आजमगढ़ दौरे पर जानिये बीजेपी के केंद्रीय मंत्री ने क्या कहा

author img

By

Published : Feb 12, 2020, 5:32 PM IST

चन्दौली में केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडे ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रियंका गांधी के आजमगढ़ दौरे पर कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि यह प्रियंका की सोच नई नहीं है. इससे पहले भी कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह भी बाटला हाउस कांड के आरोपियों से मिलने जा चुके हैं.

etvbharat
महेंद्रनाथ पांडे अधिकारियों के साथ चर्चा करते.

चन्दौली: केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडे ने प्रियंका गांधी के आजमगढ़ पहुंचने पर कटाक्ष किया. उन्होंने प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रियंका की यह सोच नई नहीं है. इससे पहले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह भी बाटला हाउस कांड के आरोपियों से मिलने जा चुके हैं. प्रियंका गांधी आजमगढ़ की जमीन को अपनी उर्वरा खेती बनाना चाह रही हैं. फिलहाल वह जमीन उनके लिए सूखी है.

पत्रकारों से बातचीत करते डॉ. महेंद्रनाथ पांडे.

बीते दिनों शाहीनबाग की तर्ज पर आजमगढ़ में महिलाएं धरना प्रदर्शन करने जा रही थीं लेकिन जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए लोगों को वहां से हटा दिया. कार्रवाई के दौरान महिलाओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज का भी आरोप लगा. जिसमें कई महिलाएं बच्चों समेत घायल हुई थीं. इन्हीं घायल महिलाओं से मिलने बुधवार को प्रियंका गांधी आजमगढ़ पहुंची थीं.

दरअसल महेंद्रनाथ पांडे बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र चंदौली पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने जिला योजना पर अधिकारियों के साथ चर्चा की. साथ ही 16 फरवरी को प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर तैयारियों का भी जायजा लिया.

इसे भी पढ़ें- आज़मगढ़: प्रियंका गांधी ने प्रदर्शनकारी पीड़ित महिलाओं से की मुलाकात

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.