ETV Bharat / state

मिर्जापुर: कांग्रेस में इस्तीफों का दौर जारी, ललितेशपति त्रिपाठी के समर्थन में कई कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा

author img

By

Published : Sep 24, 2021, 10:33 PM IST

पिछले चार पीढ़ियों से कांग्रेस और गांधी परिवार के करीबी रहे त्रिपाठी परिवार के बागडोर संभाल रहे कांग्रेस के बड़े नेता व मड़िहान के पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी के इस्तीफे के बाद अब मिर्जापुर जिले में भी कांग्रेस के कई कार्यकर्ता ललितेश पति त्रिपाठी के समर्थन में इस्तीफा देना शुरू कर दिए हैं.

ललितेशपति त्रिपाठी के समर्थन में कई कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा.

मिर्जापुर: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की वाराणसी 2 अक्टूबर को होने वाली रैली से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. पिछले चार पीढ़ियों से कांग्रेस और गांधी परिवार के करीबी रहे त्रिपाठी परिवार के बागडोर संभाल रहे कांग्रेस के बड़े नेता व मड़िहान के पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी के इस्तीफे के बाद अब जिले में भी ललितेश पति त्रिपाठी के समर्थन में इस्तीफा देना शुरू कर दिया है. प्रदेश सचिव प्रभारी मिर्जापुर उज्जवल शुक्ला को प्रदेश अध्यक्ष के नाम जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अशोक उपाध्याय, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रवि दुबे समेत सैकड़ों कांग्रेसियों ने इस्तीफा सौंप दिया है.

पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, पूर्व रेल मंत्री भारत सरकार पंडित कमलापति त्रिपाठी की चौथी पीढ़ी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे पूर्व विधायक व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष ललितेश पति त्रिपाठी को कांग्रेस छोड़ने के बाद सपा के लहर में विंध्याचल मंडल के 13 सीटों में से एकमात्र विधानसभा सीट मड़िहान में 2012 के विधानसभा चुनाव में जीत दिलाने वाले पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता पदाधिकारी जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, न्याय पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता ललितेश पति त्रिपाठी के समर्थन में इस्तीफा देना शुरूकर दिया है.

शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों सहित जनपद के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक में प्रदेश सचिव प्रभारी मिर्जापुर उज्जवल शुक्ला के उपस्थिति में इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा देने वालों का कहना है कि हम लोग ललितेश पति त्रिपाठी के समर्थन में इस्तीफा दे रहे हैं. आज बहुत दुख के साथ इस्तीफा देना पड़ रहा है.

जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अशोक उपाध्याय के नेतृत्व में जनपद के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सचिव प्रभारी मिर्जापुर उज्जवल शुक्ला को पद और पार्टी से अपना इस्तीफा सौंपा. इस्तीफा देने वालों में प्रमुख रुप से जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अशोक उपाध्याय, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रवि दुबे, किसान प्रकोष्ठ के प्रभारी पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष संजय पांडे, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रमेश सिंह पटेल, पूर्व महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी सुधीर उपाध्याय एवं अखिलेश मिश्रा .जिला सचिव रणजीत बेलदार, बृजेश द्विवेदी एवं लक्ष्मी राजभर, पटेहरा ब्लॉक अध्यक्ष तुलसीदास मौर्य, पूर्व उपाध्यक्ष राजगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजेश मिश्रा, पटेहरा ब्लॉक के न्याय पंचायत अध्यक्ष अजय पांडे, दुर्गा प्रसाद मिश्रा, आशीष कुमार पांडे, अशोक यादव, उत्तम कोल, रविंद्र पटेल, राधेश्याम कोल, ओंकार पाल, प्रकाश गिरी, रजनीश मिश्रा, अजीत मौर्य, संतोष तिवारी पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सहित सैकड़ों बूथ अध्यक्ष एंव कार्यकर्ताओं ने आज अपना इस्तीफा प्रदेश सचिव प्रभारी मिर्जापुर उज्जवल शुक्ला को सौंप दिया.

इसे भी पढ़ें- कांग्रेस आत्मा में बसती है, पर जहां सम्मान नहीं वहां समर्पण कैसे... जानें और क्या बोले ललितेश त्रिपाठी

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.