ETV Bharat / state

कांग्रेस अध्यक्ष के संकट से बचने के लिए सोनभद्र पहुंचीं प्रियंका गांधी - अरुण सिंह

author img

By

Published : Jul 21, 2019, 12:01 AM IST

Updated : Sep 10, 2020, 12:19 PM IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सोनभद्र नरसंहार मामले के पीड़ितों से मिलने की जिद पर अड़ी थीं. पुलिस ने उन्हें सोनभद्र जाने से रोक दिया था. इससे गुस्साए कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया था. इस मामले में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने प्रतिक्रिया दी है.

बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने प्रियंका गांधी पर बोला हमला.

मिर्जापुर: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने प्रियंका गांधी पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि सियासी फायदे और मीडिया में बने रहने के लिए प्रियंका गांधी सोनभद्र मामले में नाटक कर रही हैं. कांग्रेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर बहुत बड़ा संकट है इससे ध्यान हटाने के लिए यह सब प्लानिंग की गई है.

बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने प्रियंका गांधी पर बोला हमला.

क्या बोले अरुण सिंह
अरुण सिंह ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था अच्छी है. प्रदेश में सपा-बसपा सरकारों के दौरान रोज जघन्य घटनाएं होती थीं. उस वक्त प्रियंका गांधी किसी गांव में क्यों नहीं गईं. मौजूदा सरकार ने मामले में त्वरित कार्रवाई की है. घटना के दोषियों को जेल भेजा जा चुका है. यह पूरा जमीन आवंटन गलत तरीके से किया गया था और यह कांग्रेस के शासनकाल में हुआ था. ऐसे में प्रियंका गांधी को होमवर्क करके आना चाहिए था.

सोनभद्र मामले की निंदा की
अरुण सिंह ने कहा कि इस घटना की हम पहले ही निंदा कर चुके हैं. कानून अपना काम कर रहा है. इसके बावजूद प्रियंका गांधी का यहां आना समझ के परे है. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने को लेकर कुछ लोगों ने प्लान किया होगा, उसी के तहत वह यहां आई हैं.

Intro:भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह पहुंचे आज मिर्जापुर प्रियंका गांधी पर जमकर किया हमला कहा यह केवल सियासी फायदा लेने के लिए माइलेज लेने के लिए अपनी टीआरपी बढ़ाने के लिए और मीडिया में बने रहने के लिए प्रियंका गांधी कर रही हैं। कांग्रेसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर कौन का राष्ट्रीय अध्यक्ष होगा यह बहुत बड़ा संकट है यह सब प्लान करके यहां आई हैं प्रदेश सरकार में कानून व्यवस्था अच्छा है प्रियंका गांधी को पूछना चाहिए जब सपा बसपा सरकार थी रोज जघन्य हत्या घटनाएं घटती थी क्या उस समय प्रियंका गांधी किसी गांव में गई थी समाजवादी पार्टी में जब जंगलराज था इसी उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी को आप किसी गांव में देखे नहीं होंगे। वहां पर शांति व्यवस्था है दोषी पकड़े गए हैं उनको जेल डाला गया है यह पूरा जमीन आवंटन गलत तरीके का जो था वह कांग्रेस के शासनकाल में हुआ था प्रियंका गांधी को होमवर्क करके आना चाहिए था। कांग्रेस के शासनकाल का गलत अगर आवंटन हुआ तो उसके बारे में बताना चाहिए।Body:प्रियंका गांधी को सोचना चाहिए जब समाजवादी बहुजन समाजवादी पार्टी की सरकार थी उस समय की घटनाओं को देखें और आज के समय के देखें आज बिल्कुल कानून-व्यवस्था का राज है योगी सरकार में कहीं गुंडे सड़क पर दिख नहीं रहे अच्छा कानून व्यवस्था उत्तर प्रदेश में है।
इस घटना को लेकर हम लोग पहले ही निंदा कर चुके हैं कानून अपना काम कर रहा है उसके बाद प्रियंका गांधी के यहां पर आना समझ के परे हैं कांग्रेस को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने को लेकर कुछ लोगों ने प्लान किया होगा इस प्रकार से वहां पर जाओगे तो वहां मीडिया में बने रहोगे क्योंकि गांधी परिवार के अध्यक्ष बनना है सोची सोची समझी प्लानिंग करके किया गया है उन्होंने कभी गरीबी देखी है क्या गरीबों की पीड़ा समझी है क्या कितने गरीबों के घर में जाती हैं ऐसी घटना में कहि दिख जाती है वैसे कितने गरीबों के घर जाती हैं बताए।

Bite-अरुण सिंह- राष्ट्रीय महासचिव बीजेपी

जय प्रकाश सिंह
मिर्ज़ापुर
9453881630Conclusion:
Last Updated : Sep 10, 2020, 12:19 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.