ETV Bharat / state

23 फरवरी को मथुरा पहुंचेंगी प्रियंका गांधी, महापंचायत को करेंगी संबोधित

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 23 फरवरी को मथुरा पहुंचेंगी. उनके कार्यक्रम को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ता तैयारियों में जुट चुके हैं. वह किसानों की महापंचायत को संबोधित करेंगी.

author img

By

Published : Feb 20, 2021, 4:37 PM IST

प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी

मथुराः कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 23 फरवरी को मथुरा पहुंचेंगी. उनके कार्यक्रम को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ता तैयारियों में जुट चुके हैं. प्रियंका गांधी हाईवे क्षेत्र के पाली खेड़ा गांव में किसानों की महापंचायत को संबोधित करेंगी. संभावना है कि प्रियंका गांधी वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में दर्शन और यमुना नदी में स्नान भी कर सकती हैं.

पहुंचेंगे हजारों किसान
हाईवे क्षेत्र के पाली खेड़ा गांव में किसानों की महापंचायत को संबोधित करने के लिए प्रियंका गांधी के आने का कार्यक्रम तय हो चुका है. महापंचायत कार्यक्रम में मथुरा, आगरा, हाथरस और अलीगढ़ के हजारों किसानों के पहुंचने की संभावना है. महापंचायत को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटे हुए हैं.

विधानमंडल के पूर्व नेता प्रदीप माथुर ने बताया 23 फरवरी को प्रियंका गांधी किसानों को संबोधित करेंगी. कार्यक्रम फाइनल हो चुके हैं. कहा, तीन नए कृषि कानून के विरोध में दो महीनों से किसान खुले आसमान के नीचे विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन मोदी सरकार को पूंजीपतियों की चिंता है. सरकार को किसानों की चिंता नहीं है. इन्हीं मुद्दों पर प्रियंका गांधी किसानों की महापंचायत को संबोधित करेंगी.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.