मथुरा: जनपद में शुक्रवार को दोपहर बाद मूसलाधार बारिश ने जमकर तबाही मचाई. शहर के चौक बाजार, विश्राम घाट और स्वामी घाट जैसे इलाकों में बाढ़ जैसे हालात नजर आए. शुक्रवार को पानी के तेज बहाव के चलते आधा दर्जन मोटरसाइकिल, चार पहिया वाहन, रिक्शा यमुना नदी में बह गए. 12 घंटे बीत जाने के बाद भी जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा कोई रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं किया गया. नाव चालक खुद ही यमुना में गिरे वाहनों को निकालने में जुटे हैं.
![heavy rainfall in mathura](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/8686367_c.bmp)
पानी के तेज बहाव को देखते हुए बाढ़ जैसे हालात नजर आ रहे हैं. शहर के स्वामी घाट इलाके में चार पहिया वाहन, रिक्शा और मोटरसाइकिल यमुना नदी में बह गए. वहीं एक कार चालक ने कार से कूद कर अपनी जान बचाई जबकि कार यमुना में बह गई.
![heavy rainfall in mathura](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/up-mat-01-yamuna-rescue-vis-vyte-7203496_05092020110425_0509f_00414_706.jpg)
बारिश के चलते शहर में चारों तरफ जलभराव हो गया. पानी के तेज बहाव के चलते यमुना नदी में कई वाहन बह गए. कार चालक ने कार से कूद कर अपनी जान बचाई. नगर निगम का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा.
-सुरेश चतुर्वेदी, स्थानीय