ETV Bharat / state

मंत्रियों के प्रभार वाले मंडल बदले, जानिए किसे कौन से मंडल और जिले की मिली जिम्मेदारी?

author img

By

Published : Aug 1, 2022, 8:38 PM IST

योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में मंत्रियों के प्रभार वाले मंडलों और जिले में तीसरी बार बदलाव किया गया है. जानिए अब किस मंत्री को कौन से मंडल और जिले की जिम्मेदारी मिली?

योगी सरकार
योगी सरकार

लखनऊः उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों में फेरबदल किया है. योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में करीब 4 महीने में मंत्रियों के प्रभार वाले मंडलों और जिले में तीसरी बार बदलाव किया गया है. खास बात यह है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को छह-छह मंडल देखने की जिम्मेदारी दी गई है. इसके अंतर्गत सीएम व दोनों उपमुख्यमंत्री 25-25 जिलों की जिम्मेदारी संभालेंगे. शासन से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी मंडल की जिम्मेदारी जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को दी गई है.

इसी तरह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर मंडल की जिम्मेदारी संसदीय कार्य एवं वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को दी गई है, इनके साथ राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी व दिनेश खटीक को भी लगाया गया है. इसी तरह लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद को लखनऊ मंडल, मत्स्य विभाग मंत्री संजय निषाद को झांसी मण्डल का प्रभारी बनाया गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मंत्रियों को प्रदेश के हर क्षेत्र की हो पर्याप्त जानकारी करने के निर्देश दिए हैं. मंत्रियों को अपने प्रभार वाले मंडल के जिलों में जाकर जो समस्याओं को जानने उनकी समस्याएं दूर करने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को दूर करने की दिशा निर्देश दिए गए हैं.
इसे भी पढ़ें-यूपी में आधार नंबर से वोटर आईडी को लिंक करने का महाअभियान शुरू, जानिए कैसे ले सकते हैं लाभ

इनको यहां की मिली जिम्मेदारी

  • वाराणसी मंडल- स्वतंत्र देव सिंह, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह, राज्यमंत्री संजीव गौंड.
  • गोरखपुर मंडल - सुरेश खन्ना व राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी, दिनेश खटीक.
  • लखनऊ मंडल- जितिन प्रसाद,राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह.
  • झांसी मंडल- डॉ. संजय निषाद ,राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर,राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर.
  • मेरठ मंडल - नन्दगोपाल गुप्ता नन्दी, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप, राज्यमंत्री बृजेश सिंह.
  • अलीगढ़ मंडल- सूर्यप्रताप शाही, राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल, जसवंत सैनी.
  • सहारनपुर मंडल- बेबीरानी मौर्य, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल,राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी.
  • अयोध्या मंडल- लक्ष्मी नारायण चौधरी, राज्यमंत्री राकेश राठौर, रामकेश निषाद.
  • मुरादाबाद मंडल- धर्मपाल सिंह, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी, राज्यमंत्री संजय गंगवार.
  • आजमगढ़ मंडल- भूपेंद्र सिंह चौधरी,राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर मिश्र 'दयालु',राज्यमंत्री सुरेश राही.
  • कानपुर मंडल- अनिल राजभर, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अरुण कुमार सक्सेना,राज्यमंत्री केपी मलिक.
  • चित्रकूट मंडल- राकेश सचान,राज्यमंत्री अनूप प्रधान 'बाल्मीकि'.
  • विंध्याचल मंडल मिर्जापुर- योगेंद्र उपाध्याय,राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण.
  • प्रयागराज मंडल- जयवीर सिंह, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव, राज्यमंत्री मनोहर लाल 'मन्नू कोरी'.
  • बरेली मंडल- अरविंद कुमार शर्मा,राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति, राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला.
  • आगरा मंडल- आशीष पटेल, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह, राज्यमंत्री श्रीमती रजनी तिवारी.
  • बस्ती मंडल- रवींद्र जायसवाल (स्वतंत्र प्रभार), राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा.
  • देवीपाटन मंडल- दिनेश प्रताप सिंह (स्वतंत्र प्रभार), राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.