ETV Bharat / state

नगर निगम ऑफिस का महिलाओं ने किया घेराव, बैठाई गई जांच - women and children protest against nagar nigam officers

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ऐशबाग स्थित नगर निगम के क्षेत्रीय कार्यालय पर गुरुवार को महिलाओं और बच्चों द्वारा घेराव किया गया. आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मुर्दाबाद के नारे भी लगाए. वहीं, नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि घेराव कर रहे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है, जल्द ही वेंडिंग जोन के अंतर्गत उन्हें दुकाने उपलब्ध कराई जाएंगी.

नगर निगम ऑफिस का महिलाओं ने किया घेराव
नगर निगम ऑफिस का महिलाओं ने किया घेराव
author img

By

Published : Aug 19, 2021, 8:07 PM IST

लखनऊ: गुरुवार को महिलाओं और बच्चों ने लखनऊ नगर निगम के ऑफिस का घेराव किया. इस दौरान आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मुर्दाबाद के नारे भी लगाए. वहीं जोनल अधिकारी अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि धन उगाही के आरोप की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. यदि कोई दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ऐशबाग स्थित नगर निगम के क्षेत्रीय कार्यालय पर आज महिलाओं और बच्चों द्वारा घेराव किया गया. इस दौरान नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए. प्रदर्शन कर रहे लोगों का ठेले लगाने के नाम पर फील्ड अधिकारी धन उगाही कर रहे हैं. प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने बताया कि वह सड़कों पर थैली लगाकर सब्जियां और अन्य सामान बेच कर अपना और अपने बच्चों का गुजारा कर रही हैं.

नगर निगम अधिकारी अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि गुरुवार को सुबह नगर निगम मुख्यालय का महिलाओं ने घेराव किया था. प्रदर्शन के दौरान फील्ड अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे. इस मामले में जांच के बैठा दी गई है. यदि आरोप की पुष्टि सही पाई जाती है, तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही उन्होंने कहा कि नगर निगम का घेराव कर रहे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है, जल्द ही वेंडिंग जोन के अंतर्गत उन्हें दुकाने उपलब्ध कराई जाएंगी.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.