ETV Bharat / state

Weather Condition in UP : दिन में गुनगुनी धूप निकलने से ठंड से राहत, इन इलाकों में ठंडी हवाओं का जोर

author img

By

Published : Feb 4, 2023, 9:02 AM IST

सर्दी का मौमस अब जाने की राह पर है. बीते दिनों बर्फीली हवाओं की वजह से यूपी (Weather Condition in UP) के कई इलाकों में ठंड बढ़ी थी, लेकिन अब गुनगुनी धूप लोगों को राहत दे रही है. मौसम विभाग के अनुसार यूपी की कुछ इलाकों को छोड़कर अभी ठंड लौटने के आसार नहीं हैं.

Etv Bharat
Etv Bharat

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में दिन में गुनगुनी धूप खिल रही है. इसके कारण सभी इलाकों में दिन में होने वाली ठंड से राहत मिली है. वहीं सुबह व शाम के समय ठंडी हवाओं के चलने से मौसम में ठंड बरकरार है. उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रिकॉर्ड किया गया है. वहीं लखीमपुर खीरी, बहराइच, शाहजहांपुर, बिजनौर, मुरादाबाद व बरेली जनपदों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम है. शुक्रवार को झांसी जिला सबसे अधिक गर्म रहा जहां का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मुजफ्फरनगर जिला सबसे ठंडा जहां का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले 7 दिनों तक उत्तर प्रदेश में मौसम सूखा रहेगा. कुछ आइसोलेटेड स्थानों पर घना व कहीं ज्यादा घना कोहरा पड़ने की संभावना है.

प्रमुख शहरों का तापमान : राजधानी लखनऊ में शुक्रवार सुबह से ही आसमान साफ रहा और गुनगुनी धूप खिली. अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य है. न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शनिवार को सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहा. दिन में आसमान साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. कानपुर नगर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य है. अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

वाराणसी में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मेरठ में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. आगरा में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम वैज्ञानिक मो दानिश ने बताया कि आने वाले 5 दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा. अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा. दिन में धूप खिलने से ठंड से राहत मिलेगी. सुबह व शाम के समय मौसम में ठंड बरकरार रहेगी.

यह भी पढ़ें : British Sikh Intruder Who Wanted To 'kill' Late Queen : महारानी एलिजाबेथ की हत्या की मंशा रखने वाले ब्रिटिश सिख ने राजद्रोह का अपराध स्वीकार किया

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.