ETV Bharat / state

Weather condition in UP : पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश के आसार, पूर्वी यूपी में बढ़ेगी गर्मी

author img

By

Published : Jun 1, 2023, 5:26 PM IST

यूपी में मौसम का मिजाज लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है. इसके चलते प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश और कई जिलों में गर्मी सितम ढा रही है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में परिवर्तन हो रहा है.

Etv Bharat
Etv Bharat

लखनऊ : पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव उत्तर प्रदेश में धीरे-धीरे कम हो रहा है. जिसके कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में आसमान साफ होने के साथ ही तेज धूप खिल रही है. जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आने वाले दो दिनों तक कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने की चेतावनी मौसम विज्ञान विभाग ने जारी की है.

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बुधवार को बिजनौर में जोरदार बारिश होने के साथ ही कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई. जिसके कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बिजनौर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़, बुलंदशहर तथा इसके आसपास के इलाकों में मौसम सुहावना बना हुआ है. बुधवार को उत्तर प्रदेश का बस्ती सबसे अधिक गर्म जिला रहा. यहां का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा फैजाबाद व प्रयागराज का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. झांसी में सबसे कम न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

यूपी के प्रमुख शहरों का तापमान : राजधानी लखनऊ में बुधवार को सुबह से आसमान साफ रहा, तेज धूप निकली. दिन के समय कुछ स्थानों पर बादलों की आवाजाही रही. अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है. न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राजधानी लखनऊ में गुरुवार को मुख्यतया आसमान साफ रहेगा. दिन के समय 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से उतरी पश्चिमी हवाएं चलेंगी. कुछ स्थानों पर बादलों की आवाजाही रहेगी. अधिकतम तापमान 38 व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. कानपुर नगर में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है. अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम है.

गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है. अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वाराणसी में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है. अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है. प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है. अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम है. मेरठ में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है. अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम है. आगरा में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम है. अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस कम है.

यह भी पढ़ें : महिलाओं और बच्चियों को न्याय दिलाने में नोएडा ने किया टॉप, दूसरे नंबर पर लखनऊ

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.