ETV Bharat / state

UP Weather Update : तेज हवा के साथ बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी, जानिए अन्य जिलों का तापमान

author img

By

Published : Mar 30, 2023, 9:06 AM IST

मौसम विभाग ने यूपी में तेज रफ्तार से हवा चलने तथा ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की (UP Weather Update) है. जिसके बाद किसानों को फसल को लेकर एक बार फिर से चिंता सताने लगी है.

Etv Bharat
Etv Bharat

लखनऊ : मौसम विज्ञान विभाग में आने वाले तीन चार दिनों तक उत्तर प्रदेश में बादल छाए रहने तथा कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश होने व 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से हवा चलने तथा ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अफगानिस्तान के पास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से गरज चमक के साथ बारिश तथा ओलावृष्टि होने की संभावना बनी हुई है, जिसको लेकर मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी जारी की है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण मार्च माह में पूर्व में भी दो बार मौसम में परिवर्तन हुआ था, जिसके कारण बेमौसम हुई. बरिश ने किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया था.

प्रमुख शहरों के तापमान

लखनऊ : राजधानी में बुधवार को मुख्यतया आसमान साफ रहा. कुछ स्थानों पर बादलों की आवाजाही जारी रही. बुधवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, गुरुवार को राजधानी लखनऊ में आसमान साफ रहेगा. कुछ स्थानों पर बादलों की आवाजाही रहेगी. अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

कानपुर नगर : जिले में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

गोरखपुर : जिले में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

वाराणसी : जिले में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

प्रयागराज : जिले में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

मेरठ : जिले में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

आगरा : जिले में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि 'पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश आंधी व ओलावृष्टि की संभावना है. आगामी 3 दिनों तक पूर्वी तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आइसोलेटेड स्थानों पर गरज चमक के साथ पानी व कहीं कहीं ओलावृष्टि हो सकती है.

यह भी पढ़ें : UP Vegetables Price : आलू की बुवाई से किसानों को जोर का झटका लगा, जानिए वजह

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.