ETV Bharat / state

यूपी कांग्रेस पूरे प्रदेश में निकालेगी भारत जोड़ो यात्रा, सभी प्रांतीय अध्यक्ष करेंगे नेतृत्व

author img

By

Published : Nov 22, 2022, 11:22 AM IST

कन्याकुमारी से कश्मीर तक राहुल गांधी द्वारा चलाई जा रही भारत यात्रा के तर्ज पर यूपी कांग्रेस भी पूरे प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा (bharat jodo yatra in up) निकालेगी. इन सभी यात्राओं का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस के सभी प्रांतीय अध्यक्ष करेंगे. यूपी के छह प्रांतीय अध्यक्ष के नेतृत्व में अलग-अलग यात्राएं निकाली जाएंगी, जिसमें प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी भी कई जगहों में शामिल होंगे.

ो

लखनऊ : कन्याकुमारी से कश्मीर तक राहुल गांधी द्वारा चलाई जा रही भारत यात्रा के तर्ज पर यूपी कांग्रेस भी पूरे प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा (bharat jodo yatra in up) निकालेगी. इन सभी यात्राओं का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस के सभी प्रांतीय अध्यक्ष करेंगे. यूपी के छह प्रांतीय अध्यक्ष के नेतृत्व में अलग-अलग यात्राएं निकाली जाएंगी, जिसमें प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी भी कई जगहों में शामिल होंगे. ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी 6 राज्यों से गुजरते हुए 7वें राज्य में प्रवेश करने वाले हैं.

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कृष्णकान्त पांडेय ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के संदर्भ में 6 प्रान्तीय अध्यक्षों के नेतृत्व में यात्राएं निकाली जाएंगी, जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी कई यात्राओं में शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी प्रदेश मुख्यालय में मौजूद रहकर कांग्रेसजनों से मुलाकात कर नगर निकाय चुनाव एवं संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा करेंगे. साथ ही प्रदेश में निकलने वाली भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी बैठक में भाग लेंगे. उन्होंने बताया कि इस यात्रा का खाका अभी तैयार नहीं किया गया है. इसकी तैयारी बैठक में 6 यात्राओं का रूट मैप तैयार किया जाएगा. इन यात्राओं का रूट अलग-अलग होगा, इसमें भी वही मुद्दे उठाए जाएंगे जो भारत जोड़ो यात्रा में उठाए जा रहे हैं.

कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि स्थानीय निकाय चुनाव एवं संगठन की मजबूती को लेकर प्रान्तीय अध्यक्ष नकुल दुबे ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में अपने क्षेत्र के समस्त जिला, शहर अध्यक्षों की बैठक की. इसी क्रम में अनिल यादव कानपुर में तथा प्रान्तीय अध्यक्ष व मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने नई दिल्ली स्थित कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कांग्रेसजनों के साथ बैठक की.

यह भी पढ़ें : मुलायम सिंह यादव की जयंती पर शिवपाल ने किया ट्वीट, नेताजी को किया याद

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.