ETV Bharat / state

कांग्रेस कार्य समिति में राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहने का प्रस्ताव पास

यूपी कांग्रेस कार्य समिति ने राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर बने रहने का प्रस्ताव गुरुवार को पास कर दिया. कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित बैठक में समिति के अध्यक्ष राज बब्बर ने यह प्रस्ताव कार्य समिति के समक्ष रखा था.

author img

By

Published : May 30, 2019, 6:55 PM IST

राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बने रहने का प्रस्ताव पास.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्य समिति की गुरुवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में राहुल गांधी के कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर बने रहने का प्रस्ताव पास कर दिया गया. कार्य समिति ने निर्णय लिया कि राहुल गांधी ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहें, पार्टी को उनके मार्गदर्शन की आवश्यकता है. सभी सदस्यों ने एकमत से इस प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगा दी. यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर की अध्यक्षता में समिति के सदस्यों ने यह फैसला लिया.

राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बने रहने का प्रस्ताव पास.

प्रस्ताव का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

  • कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित कार्य समिति की बैठक में समिति के अध्यक्ष राज बब्बर ने राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर बने रहने संबंधी प्रस्ताव कार्य समिति के समक्ष रखा.
  • कार्य समिति के सदस्यों प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया और संजय सिंह ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया.
  • यह प्रस्ताव कार्य समिति की तरफ से पास कर दिया गया.
  • कार्यसमिति की बैठक में मौजूद कांग्रेस के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी एक स्वर में राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर बने रहने सम्बंधी प्रस्ताव का तालियां बजाकर समर्थन किया.
  • कांग्रेस के मीडिया से लगातार दूरी बनाए जाने पर यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर ने कोई जवाब नहीं दिया.

आज पार्टी कार्यालय पर कार्य समिति की बैठक हुई. बैठक सिर्फ राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर बने रहने को लेकर थी और इस बारे में समिति के सदस्यों ने प्रस्ताव पारित किया है. बैठक में और किसी तरह की चर्चा नहीं की गई है. हम चाहते हैं कि राहुल गांधी पूर्ववत राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहें.
-प्रमोद तिवारी, वरिष्ठ नेता, कांग्रेस

आज पार्टी कार्यालय पर बैठक हुई, जिसका उद्देश्य सिर्फ राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर चर्चा करना था. यहां पर समिति के सदस्यों ने प्रस्ताव पास किया है कि राहुल गांधी ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहें. कांग्रेसजनों को उनके मार्गदर्शन की आवश्यकता है, वह हमें मार्गदर्शन देते रहें.
-पीएल पुनिया, वरिष्ठ नेता, कांग्रेस

Intro:नोट: up_lkn_congress committee meeting_7203805.... इससे फीड भेजी गई है।

कांग्रेस प्रदेश कार्यसमिति ने राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहने पर पास किया प्रस्ताव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्य समिति की आज लखनऊ स्थित कांग्रेस कार्यालय में हुई मीटिंग में राहुल गांधी के कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर बने रहने का प्रस्ताव पास किया गया। कार्य समिति ने निर्णय लिया कि राहुल गांधी ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहें। पार्टी को उनके मार्गदर्शन की आवश्यकता है। इस बाबत सभी सदस्यों ने एकमत से यह प्रस्ताव पारित किया। यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर की अध्यक्षता में समिति के सदस्यों ने यह फैसला लिया।

Body:कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित कार्यसमिति की बैठक में कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर ने राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर बने रहने संबंधी प्रस्ताव कार्य समिति के समक्ष रखा। कार्य समिति के सदस्यों प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया और संजय सिंह ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया। प्रस्ताव कार्य समिति की तरफ से पास कर दिया गया। कार्यसमिति की बैठक में मौजूद कांग्रेस के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी एक स्वर में राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर बने रहने सम्बंधी प्रस्ताव का तालियां बजाकर समर्थन किया।

Conclusion:बाइट: राज बब्बर, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हुई, जिसमें राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहने को लेकर चर्चा हुई और प्रस्ताव पास किया गया। इसके अलावा कोई और बात नहीं की गई। सिर्फ प्रस्ताव पास हुआ। कांग्रेस के मीडिया से लगातार दूरी बनाए जाने पर यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर ने कोई जवाब नहीं दिया।

बाइट: प्रमोद तिवारी, वरिष्ठ नेता कांग्रेस

आज पार्टी कार्यालय पर कार्य समिति की बैठक हुई। बैठक सिर्फ राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर बने रहने को लेकर थी और इस बारे में समिति के सदस्यों ने प्रस्ताव पारित किया है। बैठक में और किसी तरह की चर्चा नहीं की गई है। हम चाहते हैं कि राहुल गांधी पूर्ववत राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहें।

बाइट: पीएल पुनिया, वरिष्ठ नेता कांग्रेस

आज पार्टी कार्यालय पर बैठक हुई जिसका उद्देश्य सिर्फ राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर चर्चा करना था।यहां पर समिति के सदस्यों ने प्रस्ताव पास किया है कि राहुल गांधी ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहें। कांग्रेसजनों को उनके मार्गदर्शन की आवश्यकता है। वह हमें मार्गदर्शन देते रहें।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.