ETV Bharat / state

यूपी के 37 जिलों में आज मतदान, स्थानीय सरकार के लिए डाले जाएंगे वोट

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के प्रथम चरण का मतदान गुरुवार को है. प्रदेश के 37 जिलों में वोट डाले जाएंगे. मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा. राज्य निर्वाचन आयोग ने शांतिपूर्ण तरीक के मतदान कराने की तैयारियों का दावा किया है.

author img

By

Published : May 4, 2023, 6:56 AM IST

Etv Bharat
Etv Bharat

लखनऊ : निकाय चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को प्रदेश के 37 जिलों में वोट डाले जाएंगे सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक इन जिलों की जनता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेगी. गुरुवार को होने वाले मतदान से पहले जिलों में सभी प्रकार की तैयारियों के पूरा होने का दावा राज्य निर्वाचन आयोग ने किया है. आयोग ने मतदान शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए पुलिस बल और वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती की है.

राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार के अनुसार प्रथम चरण के 37 जिलों में से 10 नगर निगमों, 819 नगर निगम वार्ड, 103 नगर पालिका परिषदों, 2740 नगर पालिका परिषद वार्डों, 275 नगर पंचायतों एवं 3645 नगर पंचायत वार्डों सहित अर्थात् 388 निकायों एवं 7204 वाडों में 7592 पदों का चुनाव कराया जा रहा है. चार मई को मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इन 10 नगर निगमों में 9699 मतदान स्थल, 2558 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं. जिनमें 63 लाख 03 हजार 542 पुरुष मतदाता एवं 53 लाख 62 हजार 151 महिला मतदाता नगर निगमों में हैं. इसी प्रकार 103 नगर पालिका परिषदों में 8214 मतदान स्थल तथा 2566 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं. जिनमें 39 लाख 12 हजार 656 पुरुष मतदाता एवं 35 लाख 50 हजार 071 महिला मतदाता हैं.

निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि 275 नगर पंचायतों एवं 3645 नगर पंचायत वार्डों में 5713 मतदान स्थल एवं 2144 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं. जिनमें 25,54,765 पुरुष मतदाता एवं 23 लाख 24 हजार 458 महिला मतदाता हैं. इस प्रकार 388 निकायों एवं 7204 वाडों हेतु 23626 मतदान स्थल तथा कुल 7368 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं. जिनमें कुल पुरुष मतदाता 1 करोड़ 27 लाख 70 हजार 963 तथा कुल महिला मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 12 लाख 36 हजार 680 है. 10 नगर निगम के महापौर पदों के 126 नामांकन प्राप्त हुए थे. जिसमें 122 नामांकन वैध पाए गए हैं. इन नगर निगमों के महापौर पद पर निर्वाचन लड़ने वाले 113 उम्मीदवार हैं. इन नगर निगमों के 819 पार्षदों हेतु निर्वाचन लड़ने वाले 5432 उम्मीदवार हैं, 103 नगर पालिका अध्यक्षों हेतु 1069 उम्मीदवार, नगर पालिका परिषद के 2740 सदस्यों हेतु 14862 उम्मीदवार तथा 275 नगर पंचायत अध्यक्षों के पद हेतु 2932 उम्मीदवार तथा 3645 नगर पंचायत सदस्यों हेतु 19818 उम्मीदवार मैदान में हैं. इस प्रकार 7592 विभिन्न पदों हेतु 44226 उम्मीदवार मैदान में हैं.

इन जिलों में मतदान

लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, गोण्डा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली और जौनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, सम्भल, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, झांसी, जालौन, ललितपुर, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई.

पहले चरण में निकाय
कुल निकाय- 390
नगर निगम- 10
नगर निगम वार्ड- 830
नगर पालिका परिषद- 104
नगर पालिका परिषद वार्ड- 2776
नगर पंचायत- 276
नगर पंचायत वार्ड- 3682
कुल वार्ड- 7288
कुल पद- 7678

पहले चरण के मतदान केंद्र और पोलिंग बूथ

नगर निगम के मतदान केंद्र- 2658
नगर निगम के पोलिंग बूथ- 9699
नगर पालिका परिषद के मतदान केंद्र- 2566
नगर पालिका परिषद के पोलिंग बूथ- 8214
नगर पंचायत के मतदान केंद्र- 2144
नगर पंचायत के पोलिंग बूथ- 5713
कुल मतदान केंद्र- 7368
कुल पोलिंग बूथ- 7368

पहले चरण में मतदाता

कुल वोटर- 2 करोड़ 40 लाख 7 हजार 643
कुल पुरुष वोटर- 1 करोड़ 27 लाख 70 हजार 963
कुल महिला वोटर- 1 करोड़ 12 लाख 36 हजार 680
पहले चरण के नगर निगमों में वोटर
पुरुष वोटर- 63 लाख 3 हजार 542
महिला वोटर- 53 लाख 62 हजार 151
नगर पालिका परिषद के कुल पुरुष वोटर- 39 लाख 12 हजार 656
नगर पालिका परिषद की कुल महिला वोटर- 35 लाख 50 हजार 71
नगर पंचायत के कुल पुरुष वोटर- 25 लाख 54 हजार 765
नगर पंचायत की कुल महिला वोटर- 23 लाख 24 हजार 458

यह भी पढ़ें : सेना में भर्ती के लिए सॉल्वर का लिया सहारा, तीन आरोपी गिरफ्तार

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.