लखनऊ: राजधानी के दुबग्गा और सीतापुर रोड स्थित नवीन सब्जी मंडी में हरी सब्जियों की आवक होने से सब्जियों के दामों में कमी देखने को मिल रही है. यही कारण है कि ग्राहक पहले की तुलना में अब ज्यादा सब्जियों की खरीदारी कर रहे हैं. खासकर सर्दी के मौसम में दाम कम होने से लोग मौसमी सब्जियां खरीदकर लुफ्त उठा रहे हैं.
आज के फुटकर भाव
सब्जियां | दाम (रुपए प्रति किलो में) |
---|---|
सोया मेथी | 10से ₹ 15 किलो |
प्याज | 30 से ₹35 किलो |
आलू | 30 से ₹35 किलो |
टमाटर | 35 से ₹40 किलो |
फूलगोभी | 5 से ₹10 किलो |
भिंडी | 30 से ₹40 किलो |
बैगन | 10 से ₹20 किलो |
मिर्च | 40 से ₹50 किलो |
परवल | 60 से ₹70 किलो |
शिमला मिर्च | 40 से ₹60 किलो |
सेम | 40 से ₹50 किलो |
धनिया | 30 से ₹40 किलो |
लौकी | 10 से ₹ 15किलो |
कद्दू | 10से ₹15 किलो |
पालक | 5 से ₹10 किलो |
राहत देते सब्जियों के दाम
आपको बता दें कि हरी सब्जियों में गोभी, बैगन, कद्दू, लौकी, पालक, सोया मेथी के दाम कम हुए. यही कारण है कि सब्जियों की खपत में भी बढ़त देखने को मिल रही है. वहीं हरी सब्जियों की मंडी में आवक होने से ग्राहक हर तरह की सब्जियों का स्वाद ले सकते हैं.