लखनऊ: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा के लिए निर्वाचित सदस्य डॉ. तंजीन फातिमा ने त्यागपत्र दे दिया है. भारत निर्वाचन आयोग ने तंजीन फातिमा के त्यागपत्र दिए जाने के कारण रिक्त हुई सीट की पूर्ति हेतु उप निर्वाचन कराए जाने के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है. तंजीन फातिमा उपचुनाव के दौरान रामपुर विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुई हैं.
राज्यसभा की रिक्त सीट पर चुनाव जारी
- तंजीन फातिमा ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा.
- तंजीन फातिमा ने विधानसभा की सदस्यता ग्रहण कर ली है.
- रामपुर सदर से तंजीन फातिमा विधायक चुनी गई हैं.
- निर्वाचन आयोग ने तंजीन फातिमा के यूपी में रिक्त हुई राज्यसभा सीट पर चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दिया है.
- 25 नवंबर को नाम निर्देशन की अधिसूचना.
- 2 दिसंबर को नाम निर्देशन हेतु अंतिम तारीख.
- 3 दिसंबर को नाम निर्देशन की होगी जांच.
- 5 दिसंबर को नाम वापसी हेतु अंतिम दिन.
- 12 दिसंबर को होंगे मतदान.
इसे भी पढ़ें:- रामपुर में आजम का जलवा बरकरार, तंजीम फातिमा विजयी