ETV Bharat / state

UP Election: सीएम योगी और अखिलेश के बाद प्रियंका के भी चुनाव लड़ने के लगने लगे कयास!

सीएम योगी आदित्यनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बाद अब प्रियंका गांधी के भी चुनाव में लड़ने की चर्चाएं तेज हो गई है. संभावना जताई जा रही है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी अमेठी से चुनावी मैदान में उतरेंगी.

author img

By

Published : Jan 5, 2022, 4:35 PM IST

priyanka Gandhi
प्रियंका गांधी

लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) लड़ने के कयासों के बाद अब कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के भी चुनावी मैदान में उतरने की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं की भी ख्वाहिश है कि अन्य पार्टियों के मुखिया जब चुनाव मैदान में उतर रहे हैं तो कांग्रेस का नेतृत्व कर रहीं प्रियंका गांधी भी चुनाव लड़े. प्रिंयका चुनाव लड़ती हैं तो इससे पार्टी में एक संदेश जाएगा और कार्यकर्ताओं में भी जोश का संचार होगा. प्रियंका गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने के कयास लगने शुरू हो गए हैं.

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश तिवारी.

एक तरफ भारतीय जनता पार्टी अपनी सत्ता बचाने के लिए पूरा जोर लगाए हुए हैं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चुनाव लड़ने की चर्चाएं चल रही हैं. अयोध्या, मथुरा या फिर गोरखपुर से योगी के चुनावी मैदान में उतरने की संभावना जताई जा रही है. वहीं हाल ही में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी पत्रकार वार्ता के दौरान एक सवाल के जवाब में साफ कर दिया कि पार्टी जहां से चुनाव लड़ाएगी वहां से चुनाव लड़ने को तैयार हैं. अब इन दोनों पार्टियों के बाद कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के भी चुनाव लड़ने की चर्चाएं तेज हैं. सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस पार्टी के स्थिति सुदृढ़ हो सके, प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह का संचार हो सके, इसके लिए प्रियंका गांधी भी विधानसभा चुनाव में ताल ठोक सकती हैं.

अमेठी सीट प्रियंका की पहली पसंद
प्रियंका गांधी अगर चुनाव मैदान में उतरती हैं तो अमेठी सीट उनकी पहली पसंद हो सकती है. इसके पीछे वजह है कि अमेठी से कांग्रेस पार्टी का पारिवारिक रिश्ता है. इंदिरा गांधी, राजीव गांधी से लेकर राहुल गांधी तक अमेठी को अपना घर मानते हैं. प्रियंका गांधी भी लगातार अमेठी में ही आती-जाती रही हैं. इस बार अमेठी में उन्होंने कई आयोजन भी किए हैं, जिससे संभावनाएं जताई जा रही है कि यहां से प्रियंका गांधी उम्मीदवार बन सकती हैं.

महिलाओं को कांग्रेस पार्टी दे रही है अहमियत
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में इस बार पार्टी महिलाओं को अहमियत दे रही है. 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने का एलान प्रियंका गांधी ने पहले ही कर दिया है. जब प्रियंका गांधी महिलाओं की राजनीति कर रही है तो एक महिला के रूप में इस बार वे स्वयं चुनाव मैदान में उतर सकती हैं. जिससे उत्तर प्रदेश में एक बड़ा संदेश प्रसारित हो सके.

इसे भी पढ़ें-up assembly elections : दलितों का मसीहा बनने की होड़ में प्रियंका व केजरीवाल खेल रहे दलित कार्ड !

यूपी में पार्टी किस सिर्फ एक महिला विधायक
वर्तमान में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सिर्फ एक ही महिला विधायक है और वह है आराधना मिश्रा 'मोना'. आराधना मिश्रा वर्तमान में पार्टी की विधायक तो हैं ही, उत्तर प्रदेश की विधानसभा में नेता विधानमंडल दल भी हैं. इसके अलावा पिछले विधानसभा चुनाव में रायबरेली की सदर सीट से कांग्रेस पार्टी की दूसरी महिला विधायक अदिति सिंह थीं, लेकिन उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है. ऐसे में अब कांग्रेस के पास सिर्फ एक महिला विधायक है.

क्या कहते हैं कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश तिवारी कहते हैं कि प्रियंका गांधी स्वयं तय करेंगी कि उन्हें कहां से चुनाव लड़ना है. वह चुनाव लड़ेंगी तो निश्चित तौर पर कार्यकर्ताओं में जोश जरूर आएगा. जिस तरह सभी पार्टियों के अध्यक्ष और प्रदेश के नेता चुनाव लड़ रहे हैं उसी तरह कांग्रेस पार्टी के प्रदेश के सभी नेता चुनाव मैदान में हैं. प्रियंका गांधी की मेहनत और जनता के समर्थन से कांग्रेस पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश में जरूर बनेगी.

ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत ऐप

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.