ETV Bharat / state

यूपी में आज कोहरे व शीतलहर के साथ बारिश का अलर्ट, बरेली सबसे ठंडा

author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : Dec 15, 2023, 9:46 AM IST

Updated : Dec 15, 2023, 9:53 AM IST

मौसम विभाग ने 16 दिसंबर से उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों (up today weather) में बादल छाए रहने, हल्की बारिश, मैदानी इलाकों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है.

Etv Bharat
Etv Bharat

लखनऊ : पहाड़ों पर हुई बर्फबारी तथा उत्तरी पश्चिमी हवाओं के चलने से उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में ठंडक में वृद्धि हुई है, वहीं ग्रामीण इलाकों तथा आइसोलेटेड स्थान पर कोहरा और घना हो रहा है. सुबह व शाम के समय सड़कों पर ठंडक का असर दिखने लगा है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंडक में और वृद्धि होगी.

यूपी के कई जिलों में ठंड बढ़ी
यूपी के कई जिलों में ठंड बढ़ी

पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ेगी ठंड : 16 दिसंबर से एक नया पश्चिमी बिच्छोभ हिमालय पर्वत पर सक्रिय हो रहा है, जिसका असर उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों पर पड़ सकता है, जिससे उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है. पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाएं उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में शीत लहर भी ला सकती हैं. पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश का बरेली सबसे अधिक ठंडा जिला रहा, जहां पर न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

यूपी के कई जिलों में ठंड बढ़ी
यूपी के कई जिलों में ठंड बढ़ी

प्रमुख शहरों के तापमान

राजधानी लखनऊ मे गुरुवार को सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहा. दिन में आसमान साफ रहा, धूप खिली. अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जोकि सामान्य है, वहीं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया क्योंकि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में सुबह-शाम के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा. दिन में आसमान साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

यूपी के कई जिलों में ठंड बढ़ी
यूपी के कई जिलों में ठंड बढ़ी

कानपुर नगर : जिले में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जोकि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है, वहीं अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

गोरखपुर : जिले में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जोकि सामान्य है, वहीं अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

वाराणसी : जिले में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जोकि सामान्य है, वहीं अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

प्रयागराज : जिले में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जोकि सामान्य है, वहीं अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

मेरठ : जिले में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जोकि सामान्य है, वहीं अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

आगरा : जिले में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जोकि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है, वहीं अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि 'उत्तर प्रदेश में 20 दिसंबर तक अधिकतम न्यूनतम तापमान में विशेष अंतर नहीं आएगा. सुबह व शाम के समय कुछ स्थानों पर मध्यम व कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा पड़ता रहेगा. मौसम शुष्क बना रहेगा. बारिश की संभावना नहीं है.'

यह भी पढ़ें : यूपी में 5 डिग्री सेल्सियस पर आया पारा; पहाड़ों पर बर्फबारी से कड़ाके की ठंड, अब चलेगी शीतलहर

यह भी पढ़ें : यूपी में ठंड ने दिखाए तेवर, 5 डिग्री पर ठिठुरा बरेली: कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, सड़कों पर संभल कर चलें

Last Updated : Dec 15, 2023, 9:53 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.