ETV Bharat / state

न्यूनतम तापमान पहुंचा 11.5 डिग्री सेल्सियस, जानिए प्रमुख शहरों का हाल - कानपुर नगर

उत्तर प्रदेश में चल रही पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से तापमान में गिरावट (Lowest temperature recorded) देखी जा रही है. यूपी के कई इलाकों में तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है. कुछ जगहों पर पारा 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है.

a
a
author img

By

Published : Nov 14, 2022, 10:16 AM IST

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में चल रही पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से तापमान में गिरावट (Lowest temperature recorded) देखी जा रही है. यूपी के कई इलाकों में तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है. कुछ जगहों पर पारा 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम शुष्क बना रहेगा, वहीं पश्चिमी हवाओं के चलते तापमान में कमी दर्ज की जाएगी.

बीते 24 घंटों में बरेली में सबसे कम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जोकि सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं झांसी जिले में सबसे अधिक तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. बरेली के अलावा मेरठ में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस, मुरादाबाद में 13.7, बिजनौर में 12, झांसी में 13.5, फतेहगढ़ में 13.6, रायबरेली में 13.6, सुल्तानपुर में 12, प्रयागराज में 13, सोनभद्र में 12, लखीमपुर खीरी में 13, कानपुर सिटी में 14 व लखनऊ में भी 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

प्रमुख शहरों का तापमान : मौसम विज्ञान विभाग (meteorological department) के अनुसार, सोमवार को लखनऊ में आसमान साफ रहेंगे. सुबह व शाम के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा. अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

कानपुर नगर : कानपुर नगर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जोकि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है, वहीं अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

गोरखपुर : गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जोकि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है, वहीं अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

वाराणसी : वाराणसी में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जोकि सामान्य है, वहीं अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

प्रयागराज : प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जोकि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है, वहीं अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

मेरठ : मेरठ में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य है, वहीं अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

आगरा : आगरा में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जोकि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है, वहीं अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि उत्तर प्रदेश में पहाड़ों से आ रही हवाओं के चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से लेकर 5 डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की जा रही है. आने वाले 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा. सुबह शाम कोहरा गिरने के साथ ही दिन में धूप खिली रहेगी.

यह भी पढ़ें : मैनपुरी में मजबूत दावेदार उतारकर विरासत की सियासत समाप्त करने की रणनीति बना रही भाजपा

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.