ETV Bharat / state

प्रदेश की दस महिला कलाकारों को मिलेगा ललित कला शक्ति सम्मान

author img

By

Published : Mar 7, 2021, 8:48 AM IST

राजधानी लखनऊ में प्रदेश की दस महिला कलाकारों को ललित कला शक्ति सम्मान दिया जाएगा. इसके तहत हर महिला कलाकार को 11 हजार रुपये सम्मान राशि, अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र भेंट किया जायेगा.

प्रदेश की दस महिला कलाकारों को ललित कला शक्ति सम्मान से 8 मार्च को सम्मानित होंगी

लखनऊ: राज्य ललित कला अकादमी प्रदेश की 10 महिला चित्रकारों को सम्मानित करेगा. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर यह सम्मान मिशन शक्ति के तहत प्रदेश की दस महिला चित्रकारों और मूर्तिकारों को दिया जायेगा. यह सम्मान ‘राज्य ललित कला शक्ति सम्मान’ से प्रारम्भ किया जा रहा है. महिला दिवस के अवसर पर आठ मार्च के दिन दोपहर को कार्यक्रम का आयोजन लाल बारादरी भवन अकादमी परिसर में होगा.

राज्य ललित कला शक्ति सम्मान का आयोजन

इस विशिष्ट आयोजन के साथ अन्य आयोजनों के बारे में अकादमी अध्यक्ष सीताराम कश्यप, उपाध्यक्ष गिरीशचन्द्र मिश्र व सचिव डा.यशवंत सिंह राठौर ने संयुकत रूप से पत्रकार वार्ता की. जानकारी देते हुए बताया कि पहली बार यह राज्य ललित कला शक्ति सम्मान’ ललित कला के क्षेत्र में अहम योगदान देने वाली वरिष्ठ महिला कलाकारों को दिया जा रहा है. इसे जारी रखने और इसमें आगे युवा प्रतिभाओं को भी शामिल किया जाने पर विचार किया जायेगा. इनमें आगरा की चित्रलेखा सिंह व साधना सिंह, वाराणसी की ललिता भट्ट व प्रो सरोज सिंह, मेरठ की मधु बाजपेयी, अयोध्या की डा.स्वदेश मल्होत्रा, कानपुर की डा.प्रेमा मिश्रा और लखनऊ की तीन महिला कलाकार ममता राभा, शेफाली भटनागर व किरण राठौर को विभूषित किया जायेगा. हर महिला कलाकार को 11 हजार रुपये सम्मान राशि, अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र भेंट किया जायेगा.

दो ऑनलाइन चित्रकला प्रदर्शनी

अकादमी अध्यक्ष ने कहा कि अपने साठवें वर्ष में अकादमी में हर विधा का गतिविधियां बढ़ी हैं और पूरे प्रदेश भर में हो रही हैं. उन्होंने बताया कि आठ मार्च को ही दो ऑनलाइन चित्रकला प्रदर्शनी होंगी. इनमें महिला सशक्तिकरण पर आधारित कलाकृतियां प्रदर्शित होंगी. दुर्गा के विभिन्न रूपों में महिलाओं के संघर्ष गाथा दिखाई जायेगी. इसके साथ ही साथ ही पांच दिवसीय चित्रकार शिविर व मूर्तिकार शिविर भी प्रारम्भ किये जाएंगे. अकादमी पदाधिकारियों ने आगामी फोटो प्रदर्शनी, व्याख्यान व अन्य गतिविधियों की जानकारी भी दी.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.