ETV Bharat / state

खराब मौसम के कारण इंडिगो की दो उड़ानें निरस्त

author img

By

Published : Jan 21, 2021, 4:51 PM IST

खराब मौसम का असर विमान सेवाओं पर भी पड़ रहा है. मुंबई और दिल्ली जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की दो उड़ानें खराब मौसम के कारण रद्द कर दी गईं.

दो उड़ानें निरस्त
दो उड़ानें निरस्त

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सहित पूरे भारत में खराब मौसम के चलते हवाई यात्रा करने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. खराब मौसम होने की वजह से इंडिगो एयरलाइंस की 2 उड़ानें मुंबई और दिल्ली जाने वाली रद्द कर दी गई हैं. इसके अलावा गो एयर, एयर इंडिया एक्सप्रेस, एयर इंडिया, फ्लाइ दुबई, इंडिगो की विभिन्न उड़ानें देर से उड़ान भर सकीं.

मुंबई और दिल्ली जाने वाली उड़ानें रद्द

राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से इंडिगो की मुंबई जाने वाली उड़ान संख्या 5342 जो कि सुबह 6:30 बजे लखनऊ से जाती थी और इंडिगो की दिल्ली जाने वाली उड़ान संख्या 769 जो सुबह 6:55 पर उड़ान भरती थी, खराब मौसम की वजह से रद्द कर दी गई.

कई और विमान सेवाओं पर पड़ा असर

गोएयर की बेंगलुरु एयरपोर्ट से लखनऊ आने वाली उड़ान जी 8805, स्पाइसजेट की जद्दा से लखनऊ आने वाली उड़ान एसजी 9564, रात 10:20 पर दिल्ली से लखनऊ आने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6528 निरस्त कर दी गई. लखनऊ एयरपोर्ट से रियाद जाने वाली गोएयर की उड़ान संख्या जी 8 9513 अपने निर्धारित समय सुबह 8:00 बजे के बजाय 10:16 पर उड़ान भर सकी. दुबई जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान संख्या आई एक्स 1193 सुबह 10:30 की बजाय 12:34 पर उड़ान भर सकी. एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट 20 मिनट, फ्लाई दुबई की दुबई जाने वाली उड़ान 50 मिनट, इंडिगो की बेंगलुरु जाने वाली उड़ान 20 मिनट, इंडिगो की चंडीगढ़ जाने वाली विमान आधे घंटे, इंडिगो की कोलकाता जाने वाली उड़ान आधे घंटे लेट रही.

खराब मौसम का असर

दुबई से लखनऊ आने वाली एयर इंडिया की उड़ान जो सुबह 6:40 पर पहुंचती थी, 11:03 पर पहुंची. इसी तरह शारजाह से लखनऊ आने वाली इंडिगो की उड़ान जो सुबह 9:45 पर आती थी, शाम 6:39 पर आने की उम्मीद है. खराब मौसम का असर लगातार विमान सेवाओं पर पड़ रहा है, जिसकी वजह से लखनऊ एयरपोर्ट पर आने-जाने वाली उड़ानें अपने तय समय से विलंबित हो रही हैं तथा कुछ उड़ानें निरस्त भी की गई हैं.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.