ETV Bharat / state

गोवर्धन पूजा आज, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

author img

By

Published : Oct 28, 2019, 8:42 AM IST

दीपावली के ठीक अगले दिन गोवर्धन पूजा मनाया जाता है. देश भर में आज यानि सोमवार को गोवर्धन पूजा की जाएगी. गोवर्धन पूजा को अन्नकूट पूजा भी कहते हैं. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन पूजा करने से भगवान श्री श्री कृष्ण की कृपा आप पर सदैव बनी रहती है.

गोवर्धन पूजा आज.

लखनऊ: सनातन धर्म में दिवाली के ठीक अगले दिन गोवर्धन पूजा करने का विधान बताया गया है. देशभर में आज यानी 28 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा की जाएगी. गोवर्धन पूजा को अन्नकूट पूजा भी कहा जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन पूजा करने से व्यक्ति पर भगवान श्री कृष्ण की कृपा सदैव बनी रहती है. गोवर्धन पूजा हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को की जाती है. इस शुभ मौके पर आपके और आपके परिवार पर भगवान श्री कृष्ण की कृपा बनी रहे, इसके लिए इस शुभ मुहूर्त और विधि से पूजा करें. आइए जानते हैं क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त.

गोवर्धन पूजा शुभ मुहूर्त
गोवर्धन पूजा सायाह्नकाल मुहूर्त- दोपहर 03.27 से 05.41 बजे तक
अवधि- 02 घंटे 14 मिनट
द्यूत क्रीड़ा सोमवार 28 अक्टूबर 2019 को
प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ- 28 अक्टूबर को सुबह 09.08 बजे से
प्रतिपदा तिथि समाप्त- 29 अक्टूबर 2019 को शाम 06.13 बजे तक

गोवर्धन पूजा की विधि
गोवर्धन पूजा करने के लिए आप सबसे पहले घर के आंगन में गोबर से गोवर्धन का चित्र बनाएं. इसके बाद रोली, चावल, खीर, बताशे, जल, दूध, पान, केसर, फूल और दीपक जलाकर गोवर्धन भगवान की पूजा करें. कहा जाता है कि इस दिन विधि विधान से सच्चे दिल से गोवर्धन भगवान की पूजा करने से सालभर भगवान श्री कृष्ण की कृपा बनी रहती है.

Intro:Body:

fgdfgdfgdf

Conclusion:
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.