ETV Bharat / state

यूपी में कोहरे का कहर: 5 फ्लाइट्स कैंसिल और एक डायवर्ट, दर्जनों उड़ानें हुईं लेट

author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : Jan 14, 2024, 4:32 PM IST

Updated : Jan 14, 2024, 4:57 PM IST

यूपी में कोहरे का कहर रविवार को भी देखने को मिला. लखनऊ में रविवार को 5 फ्लाइट्स कैंसिल और एक फ्लाइट डायवर्ट की गयी. वहीं खराब मौसम के कारण दर्जनों फ्लाइट्स लेट हुईं और इसकी वजह से एयरपोर्ट पर यात्री परेशान दिखे.

Etv Bharat
Etv Bharat

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में रविवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा. सुबह के समय विजिबिलिटी शून्य थी. इसके कारण लखनऊ आने और जाने वाली फ्लाइट्स घंटों विलम्बित रहीं. वहीं मस्कट से आने वाले विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर घने कोहरे के कारण उतरने की अनुमति नहीं मिली और उसको लखनऊ की जगह जयपुर डायवर्ट कर दिया गया. इसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी हुई.

रविवार को 5 फ्लाइट्स कैंसिल और एक फ्लाइट डायवर्ट की गयी

रविवार सुबह 07ः50 बजे मस्कट से लखनऊ आने वाली उडान संख्या डब्लू वाई 265 लखनऊ एयरपोर्ट पहुंची, लेकिन लखनऊ में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी शून्य होने के कारण एटीसी ने विमान को लखनऊ उतरने की अनुमति नहीं दी. इसके बाद विमान नेपाल चला गया, लेकिन वहं भी मौसम खराब होने की वजह से विमान को जयपुर डायवर्ट कर दिया गया.

यूपी में कोहरे का कहर जारी
यूपी में कोहरे का कहर जारी

इसी तरह मुम्बई से लखनऊ से आने वाली इण्डिगो की फ्लाइट संख्या 6ई5264 अपने निर्धारित समय सुबह 01ः45 बजे के बजाय 02ः43 बजे पर, दिल्ली से लखनऊ आने वाली फ्लाइट संख्या 6ई2025 अपने निर्धारित समय 06ः55 के बजाय 7 घंटे विलम्ब से दोपहर 13ः33 बजे, दिल्ली से लखनऊ आने वाली एयर इण्डिया कीफ्लाइट संख्या आई5548 अपने निर्धारित समय सुबह 8 बजे के बजाय 12ः24 बजे, चण्डीगढ से लखनऊ आने वाली फ्लाइट संख्या 6ई146 अपने निर्धारित समय 08ः20 के बजाय 12ः42 बजे पुहंची.

खराब मौसम के कारण दर्जनों फ्लाइट्स लेट हुईं

वहीं बैगलोर से लखनऊ आने वाली फ्लाइट संख्या 6ई6353 अपने निर्धारित समय 08ः35 बजे के बजाय 12ः46 पर, इंदौर से लखनऊ आने वाली इण्डिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 7127 अपने निर्धारित समय 10ः05 के बजाय 13ः27 पर, अहमदाबाद से लखनऊ आने वाली इण्डिगो की फ्लाइट संख्या 6 ई 6244 अपने निर्धारित समय 10ः25 के बजाय 14ः29 बजे और मुम्बई से अकाशा एयरलाइन्स की लखनऊ आने वाली फ्लाइट संख्या क्यूपी 1524 अपने निर्धारित समय 11 के बजाय 12ः33 बजे पहुंची.

इसी तरह लखनऊ से से दिल्ली जाने वाली एयर इण्डिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या आईएक्स 193 अपने निर्धारित समय सुबह 2 बजे की बजाय 10 बजे, दुबई जाने वाली एयर इण्डिया की फ्लाइट संख्या आई एक्स 193 सुबह 5ः40 के बजाय 12ः19 पर, इण्डिगो की लखनऊ से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट संख्या 6ई2108 अपने निर्धारित समय 06ः10 के बजाय 11ः37 पर, इण्डिगो की लखनऊ से अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट संख्या 6ई142 अपने निर्धारित समय 06ः10 के बजाय 10ः38 बजे, लखनऊ से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट संख्या 6ई2108 अपने निर्धारित समय 06ः05 के बजाय 11ः37 बजे, इण्डिगो की लखनऊ से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट संख्या 6ई505 अपने निर्धारित समय 07ः45 के बजाय 11ः08 पर रवाना हो सकी.

कई फ्लाइट्स कैंसिल: यूपी में खराब मौसम के कारण लखनऊ से गुवाहाटी जाने वाली इण्डिगो की फ्लाइट संख्या 6ई146 खराब मौसम के कारण रद्द रही. लखनऊ से अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट संख्या 6ई279 कैंसिल, लखनऊ से आगरा जाने वाली उड़ान संख्या 6ई7928 कैंसिल, लखनऊ से इंदौर जाने वाली फ्लाइट संख्या 6ई221 कैंसिल तथा लखनऊ से हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट संख्या 6ई6166 कैंसिल कर दी गयी. (UP Weather News)

ये भी पढ़ें- झांसी में चलती ट्रेन को पकड़ते समय गिरा यात्री, आरपीएफ सिपाही ने बचायी जान

Last Updated : Jan 14, 2024, 4:57 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.