ETV Bharat / state

प्रियंका गांधी ने किया शंखनाद, 'मौन क्रांति' से योगी सरकार को करेंगी बेदखल: विश्व विजय

author img

By

Published : Jul 17, 2021, 2:34 AM IST

Updated : Jul 17, 2021, 2:51 AM IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) का शंखनाद करने शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी राजधानी लखनऊ पहुंचीं. प्रियंका ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की. इस दौरान ईटीवी भारत से खास बातचीत में कांग्रेस पूर्वांचल प्रभारी विश्व विजय ने कहा कि प्रियंका गांधी विधानसभा चुनाव में योगी सरकार को मौन क्रांति से बेदखल करेंगी.

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्वांचल प्रभारी विश्व विजय से बातजीत.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का शंखनाद करने शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी राजधानी लखनऊ पहुंची. प्रियंका गांधी करीब सवा 4 घंटे यूपी कांग्रेस मुख्यालय पर रहीं और पार्टी नेताओं के साथ सियासी मंथन और चुनावी शंखनाद भी किया. पार्टी नेताओं को संगठन मजबूती को लेकर जहां उन्होंने चुनावी मंत्र दिया, वहीं योगी सरकार को सत्ता से बेदखल करने पर भी रणनीतिक चर्चा की. प्रियंका गांधी ने पदाधिकारियों व तमाम जिलों से आए प्रमुख पदाधिकारी व जिलाध्यक्षों को संगठन मजबूती का मंत्र दिया.

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्वांचल प्रभारी विश्व विजय से खास बातजीत.
नेताओं को दिया संगठन मजबूती का मंत्र
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के दौरे और कांग्रेसियों को संगठन मजबूती के दिए गए मंत्र को लेकर ईटीवी भारत ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्वांचल प्रभारी विश्व विजय से खास बातचीत की. ईटीवी से बात करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय ने कहा कि शुक्रवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की हुई. न्याय पंचायत स्तर पर कांग्रेस की कमेटी खड़ी हुई है, जो जमीनी स्तर पर काम कर रही है. इसको लेकर प्रियंका गांधी ने धन्यवाद दिया है. सरकार से कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता संघर्ष कर रहे हैं, उस पर उन्होंने बधाई दी है. उन्होंने एक बात बहुत साफ कही है कि कार्यकर्ताओं को 24 घंटे जनता के लिए, जनता के बीच काम करने की जरूरत है, जिससे 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस निर्णायक स्थिति में रहे और हम सरकार बनाने में सफल रहें. किसानों के प्रतिनिधियों से भी उन्होंने बात की है और उनके साथ महत्वपूर्ण चर्चा की है.
योगी सरकार से निर्णायक लड़ाई का प्रियंका ने किया आगाज
प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं के लिए मंत्र दिया है, जो गांव-गांव जाकर बूथ स्तर तक जाकर सबको परिवार की तरह जोड़ना है और इस सरकार से निर्णायक लड़ाई का आगाज आज उन्होंने किया है. कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया है. 24 घंटे काम करना है और उत्तर प्रदेश में सरकार बनानी है.

कांग्रेस का संगठन करना है और मजबूत
कांग्रेस पार्टी के संगठन तंत्र को किस प्रकार से मजबूत करना है, इस सवाल पर प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय कहते हैं कि हम सब लोग उत्तर प्रदेश के अंदर यह कह सकते हैं कि विपक्षी दलों में सबसे ज्यादा न्याय पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर पर कांग्रेस का संगठन खड़ा करने का काम किया है. ब्लॉक अध्यक्षों की ट्रेनिंग हमने पूरी की है. अब हम न्याय पंचायतों की ट्रेनिंग पूरी करने जा रहे हैं और ब्लॉक कांग्रेस के जो हमारे अध्यक्ष हैं, उनकी भी हम ट्रेनिंग करेंगे. एक संगठन के तौर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रियंका गांधी के निर्देश पर विपक्षी दलों में एक सशक्त संगठन एक प्रभावी संगठन कांग्रेस पार्टी बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है. हम न्याय पंचायत तक अपना संगठन खड़ा कर चुके हैं. उनकी कमेटी को ट्रेनिंग करने जा रहे हैं.

निचले स्तर तक खड़ा हो रहा कांग्रेस का संगठन
कहा कि लंबे अरसे बाद कांग्रेस के अंदर इतने निचले स्तर पर ट्रेनिंग प्रोग्राम हो रहा है. हमारा साफ कहना है कि उत्तर प्रदेश के अंदर किसी भी विपक्षी दल का निचले स्तर पर इतना मजबूत संगठन नहीं है, जितना कांग्रेस पार्टी का संगठन है.
पढ़ें-लखनऊ : प्रियंका गांधी के 'मौन' से योगी प्रशासन बेचैन

यूपी में जंगलराज, नौजवान बेरोजगार व जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर चुनाव में जाएगी कांग्रेस
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज है. बहन बेटियां असुरक्षित हैं. उत्तर प्रदेश के अंदर नौजवान बेरोजगार हैं. उत्तर प्रदेश के नौजवानों के सामने रोजगार का संकट है. किसानों के सामने उनकी आय का संकट है. किसानों का बकाया भुगतान नहीं हो रहा है. किसान परेशान हैं. व्यापारी पीड़ित हैं और जो सबसे बड़ा सवाल है कि उत्तर प्रदेश योगी सरकार बेरोजगारी दूर करने के सवाल पर आई थी. जंगलराज दूर करने के सवाल पर आई थी. उत्तर प्रदेश में हाथरस लखीमपुर सहित तमाम जिलों में बड़ी घटनाएं हुई. इस तरह की घटनाओं और महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी जनता के बीच जाएगी. हम नौजवानों के रोजगार के सवाल को उत्तर प्रदेश के जंगलराज को लेकर जनता के बीच जाएंगे.
पढ़ें-यूपी दौरे से पहले प्रियंका गांधी ने बोला हमला, कहा- पीएम मोदी के सर्टिफिकेट से योगी सरकार की सच्चाई छिप नहीं सकती

शनिवार को लखीमपुर जा सकती हैं प्रियंका गांधी
लखीमपुर खीरी में हुई पंचायत चुनाव के दौरान अराजकता और हिंसा को लेकर प्रियंका गांधी के दौरे के सवाल पर प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय कहते हैं कि प्रियंका गांधी हर जगह जाएंगी. जहां भी इस तरह की घटनाएं हुई हैं, कांग्रेस पार्टी वहां सब जगह जाएगी और मौन क्रांति के माध्यम से संघर्ष करेंगे. इस तरह की दमनकारी नीति जहां भी हुई है, वहां प्रियंका गांधी पहले भी गई हैं और आगे भी जाकर संघर्ष करेंगी.

कार्यकर्ताओं में जोश उत्साह
प्रियंका गांधी से तमाम प्रमुख कार्यकर्ताओं की मुलाकात और प्रदेश भर से आए कार्यकर्ताओं से मुलाकात न होने को लेकर मायूसी के सवाल पर प्रदेश उपाध्यक्ष कहते हैं कि प्रियंका गांधी शुक्रवार को लखनऊ आई हैं. तमाम नेता कार्यकर्ताओं से उनकी बैठक हुई है. 2 दिन तक अभी वह लखनऊ में रहकर तमाम संगठन के स्तर पर बैठक करेंगी और कोई भी कार्यकर्ता मायूस नहीं है. अपने बीच प्रियंका गांधी की उपस्थिति पाकर कार्यकर्ता उत्साहित है. प्रियंका गांधी की उपस्थिति लखनऊ और प्रदेश में पाकर सभी कार्यकर्ता उत्साहित हैं.
पढ़ें- उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र का चीरहरण हो रहा: प्रियंका गांधी

'पॉलिटिकल टूरिज्म तो भाजपा नेता कर रहे हैं'
प्रियंका गांधी के पॉलिटिकल टूरिज्म पर उत्तर प्रदेश आने के आरोपों को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय कहते हैं कि कोरोना के कारण प्रदेश भर में लोगों की मौत हुई हैं. प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र वाराणसी है, वह उस समय नहीं आए. गोरखपुर के मुख्यमंत्री हैं, उनके क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई, लेकिन मुख्यमंत्री नहीं गए. पॉलिटिकल टूरिज्म तो भारतीय जनता पार्टी के नेता कर रहे हैं. प्रियंका गांधी हाथरस के सवाल पर, प्रियंका गांधी सोनभद्र के सवाल पर उन्नाव की बेटी के सवाल पर लगातार संघर्ष कर रही हैं. राजनीतिक टूरिज्म तो भारतीय जनता पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री करते हैं. प्रियंका गांधी जनता की बुनियादी समस्याओं को लेकर पहले भी संघर्ष कर रही थी. कोरोना काल में भी वह लगातार लोगों की चिंता कर रही हैं. हम लोग लगातार जनता की समस्याओं के हल के लिए उनके बीच जा रहे हैं. प्रियंका गांधी के नेतृत्व में हम 2022 के विधानसभा चुनाव में योगी सरकार को सत्ता से बेदखल करने का काम करेंगे.
पढ़ें- संविदा के विरोध में प्रियंका से मिलने पहुंचे राजस्थान के युवा, कांग्रेसियों ने जमकर पीटा

Last Updated : Jul 17, 2021, 2:51 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.