ETV Bharat / state

बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने कल्याण सिंह और डॉ. जोशी को दी शुभकामनाएं

author img

By

Published : Jan 5, 2021, 5:30 PM IST

सीएम योगी समेत पार्टी के अन्य नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह और डॉ. मुरली मनोहर जोशी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. पार्टी के नेताओं ने उनके दीर्घायु होने की कामना की है.

BJP नेता कल्याण सिंह
BJP नेता कल्याण सिंह

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत पार्टी के अन्य नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह और पार्टी के कद्दावर नेता डॉ. मुरली मनोहर जोशी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. पार्टी के नेताओं ने फेसबुक, ट्विटर समेत अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से भी इन दोनों नेताओं को शुभकामनाएं दी हैं. पार्टी के नेताओं ने उनके दीर्घायु होने की कामना की है.

  • प्रखर राष्ट्रवादी, जनप्रिय एवं जुझारू राजनेता, ओजस्वी वक्ता, कुशल प्रशासक, पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कल्याण सिंह जी को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

    मैं प्रभु श्री राम से आपके स्वस्थ व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।

    — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 5, 2021 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का आज 89 साल के हो गए हैं. इस मौके पर सीएम योगी ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के आवास पर जाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं एवं उनके दीर्घायु होने की कामना की. मुख्यमंत्री के अलावा यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, गन्ना मंत्री सुरेश राणा समेत कई मंत्री और पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को उनके जन्मदिन पर बधाई देने पहुंचे. पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी वरिष्ठ नेता डॉक्टर मुरली मनोहर जोशी का भी जन्मदिन है, इस मौके सीएम योगी ने उन्हें भी शुभकानाएं दी. डॉक्टर मुरली मनोहर जोशी आज 87 साल के हो गए हैं.

  • वरिष्ठ एवं जनप्रिय राजनेता, राष्ट्रवादी चिंतक, पूर्व केंद्रीय मंत्री, आदरणीय @drmmjoshibjp जी को उनके जन्मदिन की हृदयतल से शुभकामनाएं।

    राष्ट्र व समाज के प्रति आपकी निष्काम सेवा भावना हम सभी के लिए अनुकरणीय है।

    प्रभु श्री राम से आपके सुदीर्घ एवं निरोगी जीवन की कामना करता हूं।

एक लाइन का आदेश, एक लाइन का इस्तीफा और एक दिन की सजा

कल्याण सिंह उस वक्त उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे. 6 दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद को ढहाया गया था. बाबरी मस्जिद ढहाये जाने के बाद कल्याण सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. हालांकि उन्होंने बाबरी मस्जिद को बचाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दिया था कि बाबरी मस्जिद को पूरी तरह से बचाने का काम किया जाएगा, लेकिन कारसेवकों का लाखों की संख्या में अयोध्या में हुजूम उमड़ा तो उन्होंने गोली चलाने को लेकर एक लाइन में आदेश दिया कि गोली नहीं चलाई जाएगी. लिब्राहन आयोग में कल्याण सिंह ने बाबरी विध्वंस मामले में जिम्मेदारी ली थी, क्योंकि वह उस समय प्रदेश के मुखिया थे. इस मामले में उन्होंने किसी अन्य का दोष स्वीकार नहीं किया था. उन्होंने कोर्ट में कहा था कि अधिकारियों का इसमें कोई दोष नहीं है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.