ETV Bharat / state

मुख्यमंत्री योगी ने जयंती पर चौधरी चरण सिंह को किया नमन

author img

By

Published : Dec 23, 2022, 1:26 PM IST

Updated : Dec 23, 2022, 2:39 PM IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने शुक्रवार को विधान भवन प्रांगण में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस पर उनकी प्रतिमा व चित्र पर पुष्प अर्पित किया. किसान कल्याण के लिए सदैव समर्पित रहे चौधरी चरण सिंह की जयंती को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया.

a
a

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने शुक्रवार को विधान भवन प्रांगण में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस पर उनकी प्रतिमा व चित्र पर पुष्प अर्पित किया. किसान कल्याण के लिए सदैव समर्पित रहे चौधरी चरण सिंह की जयंती को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया. इसके पश्चात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान भवन के सामने कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को दिए जाने वाले ट्रैक्टरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप सिंह, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, वन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह, कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख आदि मौजूद रहे.

Last Updated : Dec 23, 2022, 2:39 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.