ETV Bharat / state

भाजपा ने राज्यव्यापी ग्राम चौपाल अभियान की शुरूआत की - lucknow latest news

उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में भाजपा ग्राम चौपाल अभियान चलाएगी. गुरुवार को राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज इलाके से इसकी शुरूआत की गई. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ग्राम चौपाल का शुभारंभ किया.

Etv Bharat
ग्राम चौपाल अभियान
author img

By

Published : Mar 11, 2021, 8:27 PM IST

Updated : Mar 11, 2021, 9:12 PM IST

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी का ग्राम चौपाल अभियान गुरुवार से शुरू हो गया है. 18 मार्च तक चलने वाले इस अभियान की शुरुआत लखनऊ के गोसाईगंज क्षेत्र के गंगागंज चौराहे से की गई. इसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ग्राम चौपाल में सम्मिलित होकर अभियान का शुभारंभ किया.

Etv Bharat
ग्राम चौपाल अभियान की शुरूआत

सभी जिलों में होगा ग्राम चौपाल का आयोजन

राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज ब्लॉक गंगागंज चौराहे से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ग्राम चौपाल की शुरुआत की. भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के सभी जिलों में ग्राम चौपाल का आयोजन करेगी. सलेमपुर गंगागंज में आयोजित ग्राम चौपाल में मुख्य अतिथि के तौर पर स्वतंत्र देव सिंह शामिल हुए. साथ ही मोहनलालगंज से सांसद कौशल किशोर, जिला अध्यक्ष कृष्ण लोधी, पूर्व विधायक चंद्र रावत और जिला प्रभारी एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ला सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.

प्रदेश अध्यक्ष ने किया संबोधित

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने ग्रामीणों का सबसे ज्यादा ख्याल रखा है. सबसे ज्यादा शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराई गई है. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार 2024 तक सभी गरीबों को पक्के मकान उपलब्ध कराएगी.

Etv Bharat
ग्राम चौपाल अभियान
मंत्री और विधायक गांव-गांव चौपाल लगाएंगे

मंत्री और विधायक को 5050 गांवों की जिम्मेदारी दी गई है. किसान आंदोलन, महंगाई पर जनता को समझाया जाएगा. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गुंडागर्दी करने वालों के मकान पर बुलडोजर चलेगा. हमारी सरकार में एक रुपये का भी भ्रष्टाचार नहीं हुआ है. कोरोना महामारी के दौरान भी हमने अच्छा काम किया है. आज यहां से ग्राम चौपाल का शुभारंभ किया गया है, जो 18 मार्च तक प्रदेश के सभी जिलों में चलेगा.

इसे भी पढ़ें - यूपी के चार स्थानों से 'आजादी का अमृत महोत्सव' की होगी शुरुआत

Last Updated : Mar 11, 2021, 9:12 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.