लखनऊः जैसे-जैसे 2022 का विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे राजनीतिक दलों में तैयारियां शुरू हो गई हैं. भाजपा जहां दिल्ली से लेकर लखनऊ तक बैठक कर रही है. वहीं सपा, बसपा छोटे दलों के नेताओं के साथ लगातार बैठकें हो रही हैं. इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मंगलवार को सपा मुख्यालाय में भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari lal Yadav) से मुलाकात कर सियासी हलचल तेज कर दी है. अखिलेश यादव ने खेसारी लाल यादव से मुलाकात की तस्वीरें ट्वीट पर साझा करते हुए कहा कि आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में बायसिकल चलेगी. इससे अंदाजा लगया जा रहा है कि भाजपा के दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' (Dinesh Lal Yadav Nirhua') का मुकाबला समाजवादी पार्टी से खेसारी लाल यादव 2022 के विधानसभा चुनाव में करेंगे.
![Lucknow, khesari bhojpuri superstar Khesari Lal Yadav भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ex cm akhilesh yadav akhilesh yadav met khesari lal Dinesh Lal Yadav Nirhua' दिनेश लाल यादव 'निरहुआ UP Politics उत्तर प्रदेश की राजनीति उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 Uttar Pradesh Assembly Election 2022](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/up-lko-07-khesari-pkg-7205224_22062021200858_2206f_1624372738_711.jpg)
कौन हैं खेसारी लाल
बता दें कि गिनती भोजपुरी के टॉप स्टार में की जाती है. खेसारी लाल यादव ने अपने कई हिट फिल्में भी दी हैं. भोजपुरी सिनेमा की लगभग सभी एक्ट्रेस के साथ खेसारी कर चुके हैं. खेसारी लाल यादव एक्टिंग के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं. दिन सोशल मीडिया पर खेसारी लाल के वीडियो वायरल होते रहते हैं और इन वीडियो पर उनके फैंस का प्यार भी मिलता है. हाल ही में खेसारी लाल यादव का नाच के मलकिन नाम का एक म्यूजिक वीडियो जारी हुआ है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें-खेसारी के भोजपुरी गाने 'अपनी तो जैसे-तैसे' के व्यूज हुए 100 मिलियन पार
24 घंटे में 3 मिलियन व्यूज
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हाल ही में खेसारी लाल यादव के नए गाने 'नाच के मलकिन' को 3 मिलियन से अधिक व्यूज मिले थे. इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ अभिनेत्री पाखी हेगडे और अभिनेत्री आकांक्षा दुबे भी साथ हैं. बता दें कि 2022 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए अखिलेश यादव लगातार दूसरे दलों के नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं. ऐसे में जिस तरह से भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ मिलकर 2022 में साइकिल चलाने की बात कर रहे हैं. निश्चित रूप से आने वाले समय में खेसारी लाल यादव समाजवादी पार्टी के लिए प्रचार करते नजर आएंगे.