ETV Bharat / state

अखिलेश-प्रियंका बोले- बुलंदशहर में साधुओं की हत्या की हो निष्पक्ष जांच

author img

By

Published : Apr 28, 2020, 2:08 PM IST

यूपी के बुलंदशहर में दो साधुओं की हत्या पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने दुख जताया है. दोनों नेताओं ने इस जघन्य हत्या की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

akhilesh and priyanka
अखिलेश-प्रियंका (फाइल फोटो).

लखनऊ: बुलंदशहर में दो साधुओं की हत्या पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने दुखद बताया है. दोनों नेताओं ने कहा कि इस जघन्य हत्या की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.

अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'उप्र के बुलंदशहर में मंदिर परिसर में दो साधुओं की नृशंस हत्या अति निंदनीय व दुखद है.इस प्रकार की हत्याओं का राजनीतिकरण न करके, इनके पीछे की हिंसक मनोवृत्ति के मूल कारण या आपराधिक कारण की गहरी तलाश करने की आवश्यकता होती है. इसी आधार पर समय रहते न्यायोचित कार्रवाई करनी चाहिए.'

  • उप्र के बुलंदशहर में मंदिर परिसर में दो साधुओं की नृशंस हत्या अति निंदनीय व दुखद है.

    इस प्रकार की हत्याओं का राजनीतिकरण न करके, इनके पीछे की हिंसक मनोवृत्ति के मूल कारण या आपराधिक कारण की गहरी तलाश करने की आवश्यकता होती है. इसी आधार पर समय रहते न्यायोचित कार्रवाई करनी चाहिए.

    — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 28, 2020 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा, 'ऐसे जघन्य अपराधों की गहराई से जांच होनी चाहिए और इस समय किसी को भी इस मामले का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए. निष्पक्ष जांच करके पूरा सच प्रदेश के समक्ष लाना चाहिए. यह सरकार की ज़िम्मेदारी है.'

  • ..ऐसे जघन्य अपराधों की गहराई से जाँच होनी चाहिए और इस समय किसी को भी इस मामले का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए।

    निष्पक्ष जाँच करके पूरा सच प्रदेश के समक्ष लाना चाहिए। यह सरकार की ज़िम्मेदारी है।

    2/2

    — Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) April 28, 2020 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.