ETV Bharat / state

CAA लोगों को जोड़ने के लिए है न कि तोड़ने के लिए: स्वामी प्रसाद मौर्य

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर जन जागरूकता अभियान की शुरुआत करने प्रदेश सरकार के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य कुशीनगर पहुंचे. मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि CAA लोगों को जोड़ने के लिए बनाया गया है, तोड़ने के लिए नहीं.

author img

By

Published : Jan 5, 2020, 9:33 PM IST

श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या का कुशीनगर दौरा
श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या का कुशीनगर दौरा.

कुशीनगर: नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के प्रति आमलोगों को जागरूक करने के लिए रविवार को भाजपा ने जन जागरूकता अभियान की शुरुआत की. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे प्रदेश सरकार के मंत्री और पडरौना सदर सीट से विधायक स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि CAA लोगों को जोड़ने के लिए बनाया गया है न कि तोड़ने के लिए. विपक्षी दल इस अधिनियम के बारे में अल्पसंख्यकों को गुमराह कर रहे हैं.

श्रम मंत्री ने CAA को लेकर जन जागरुकता अभियान की शुरुआत की.

कुशीनगर के मुख्यालय पडरौना में स्थानीय ब्लॉक परिसर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के पक्ष में माहौल बनाने के प्रयास में एक गोष्ठी का आयोजन हुआ. इस बैठक के बाद प्रदेश सरकार के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा निकाले जाने वाले जन जागरूकता अभियान की शुरुआत भी की. उसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि CAA लोगों को जोड़ने के लिए है न कि तोड़ने के लिए.

श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से सम्बन्धित पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि सोनिया गांधी ने प्रयास कर लिया कांग्रेस नहीं खड़ी हो पाई, राहुल गांधी का भी प्रयास असफल हो गया और अब प्रियंका जी लगी हैं. उनका भी प्रयास फेल होगा.

ये भी पढ़ें: कुशीनगर: आवास और शौचालय की समस्या से जूझता नाहर छपरा गांव
विपक्षी दलों द्वारा CAA के खिलाफ किए जा रहे प्रचार को देखते हुए भाजपा ने अपनी नई रणनीति के तहत आमलोगों के बीच सघन प्रचार अभियान छेड़ने का निर्णय लिया है. पार्टी अपने प्रचार संसाधनों के जरिए आम जनता को CAA के प्रति जागरूक करेगी.

Intro:Opening P2C

कुशीनगर में आज केन्द्र सरकार द्वारा लाए CAA के प्रति आमलोगों को जागरुक करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जन जागरूकता अभियान की शुरुवात की. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुँचे प्रदेश सरकार के मंत्री और पडरौना सदर सीट से भाजपा विधायक स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम - 2019 लोगों को जोड़ने के लिए बनाया गया ना कि तोड़ने ले लिए, विपक्षी दल इस अधिनियम के बारे में अल्पसंख्यको को गुमराह कर रही हैं.

Body:vo कुशीनगर के मुख्यालय पडरौना में आज स्थानीय ब्लॉक परिसर मे भारतीय जनता पार्टी द्वारा संविधान संशोधन अधिनियम 2019 के पक्ष मे माहौल बनाने के प्रयास के तहत एक गोष्ठी का आयोजन हुआ.

बैठक के बाद प्रदेश सरकार के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा निकाले जाने वाले जन जागरुकता अभियान की शुरुवात भी की, उसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि CAA लोगों को जोड़ने के लिए है ना कि तोड़ने के लिए, आगे उन्होंने कड़े लहजे में कहा कि विपक्षी पार्टियां अल्पसंख्यक समाज के लोगों को गुमराह कर रही हैं

मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने काँग्रेस पार्टी महासचिव प्रियंका गाँधी से सम्बन्धित पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि सोनिया गाँधी ने प्रयास कर लिया काँग्रेस नही खड़ी हो पायी, राहुल गाँधी का भी प्रयास असफल हो गया और अब प्रियंका जी लगी है उनका भी प्रयास फेल होगा.

Conclusion:vo विपक्षी दलों द्वारा CAA के खिलाफ किये जा रहे प्रचार को देखते हुए भाजपा ने अपनी नई रणनीति के तहत आमलोगों के बीच सघन प्रचार अभियान छेड़ने का निर्णय लिया है, पार्टी अपने प्रचार संसाधनों के जरिए आम जनता को CAA के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास करेगी

END p2C

सूर्य प्रकाश राय
कुशीनगर
9984001450
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.