ETV Bharat / state

कौशांबीः यमुना नदी में डूबे दो किशोरों के शव बरामद

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में बुधवार शाम यमुना में नहाने गए दो किशोर नदी में डूब गए. गुरुवार सुबह पुलिस ने काफी खोजबीन के बाद दोनों के शवों को बरामद कर लिया. दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

author img

By

Published : Oct 31, 2019, 8:35 PM IST

dead bodies of two teenagers recovered from yamuna river

कौशांबीः सराय अकिल थाना क्षेत्र के तिल्हापुर गांव स्थित महरनिया घाट पर बुधवार शाम नहाने गए दो बालक यमुना नदी में डूब गए. किशोरों को नदी में डूबता देख लोगों ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुचें. ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरों की खोजबीन शुरू किया, लेकिन रात होने की वजह से पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी थी.

यमुना नदी में डूबे दो किशोरों के शव बरामद.
सराय अकिल थाना के तिल्हापुर गांव निवासी विक्रम सिंह और अरुण सिंह किसान हैं. विक्रम का 12 वर्षीय बेटा अर्पित और अरुण का 10 वर्षीय पुत्र रवि बुधवार शाम चार बजे घर में बिना किसी को बताए गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित महरनिया घाट पहुंचे और यमुना नदी में नहाने लगे. इसी दौरान अचानक दोनों की गहरे पानी में डूब गए.

पढ़ेंः-कौशांबी: सांड के हमले से किसान की मौत, दहशत में ग्रामीण

दोनों के घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी. इसी बीच किसी ने जानकारी दी कि महरनिया घाट स्थित बड़े बिजली खंभे के समीप दो बच्चों के कपड़े नदी के किनारे पड़े हैं. जानकारी पाकर रोते बिलखते दोनों के परिजन नदी के किनारे पहुंचे और कपड़ों की पहचान की. सूचना पाकर आई पुलिस ने स्थानीय मछुआरों की मदद से शव की खोजबीन शुरू किया, लेकिन रात होने की वजह से पुलिस को सफलता नहीं मिली. गुरुवार सुबह पुलिस ने काफी खोजबीन के बाद नदी से शव को बरामद किया.

दो किशोरों की यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई है. दोनों के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
-अशोक कुमार, एएसपी

Intro:ANCHOR-- कौशाम्बी जिले में बृहस्पतिवार को देर रात यमुना में नहाने गए दो किशोर यमुना की गोद मे समा गए। किशोरों को नदी में डूबता देख लोगो ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुचे। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुची पुलिस ने शव की खोजबीन शुरू किया। रात होने की वजह से पुलिस को सफलता नही मिली। सुबह पुलिस ने काफी खोजबीन के बाद शव बरामद किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Body:Vo-01- सरायअकिल थाना क्षेत्र के तिल्हापुर गाव स्थित महरनिया घाट पर बुधवार शाम नहाने गए दो बालक यमुना नदी में डूब गए। इससे कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनो बालको का शव खोजबीन शुरू किया । बतादे कि सराय अकिल थाना के तिल्हापुर गाव निवासी विक्रम सिंह व अरुण सिंह किसान हैं। विक्रम का 12 वर्षीय बेटा अर्पित और अरुण का 10 वर्षीय पुत्र रवि बुधवार शाम चार बजे घर में बिना किसी को बताए गाव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित महरनिया घाट पहुंचे और यमुना नदी में नहाने लगे। इसी दौरान अचानक दोनों की गहरे पानी में डूब गए। दोनों के घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। इसी बीच किसी ने जानकारी दी कि महरनिया घाट स्थित बड़े बिजली खंभे के समीप दो बच्चो के कपड़े नदी के किनारे पड़े हैं। जानकारी पाकर रोते बिलखते दोनों के परिजन नदी के किनारे पहुंचे और कपड़ों से शिनाख्त की। सूचना पाकर आई पुलिस ने स्थानीय मछुआरों की मदद से शव की खोजबीन शुरू किया। रात होने की वजह से पुलिस को सफलता नही मिली। सुबह पुलिस ने काफी खोजबीन के बाद शव बरामद किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

Conclusion:अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार के मुताबिक दो किशोरों की नदी में डूबने से मौत हो गई है। दोनों के शव को बरामद कर लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

BYTE-- अशोक कुमार -- अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.