ETV Bharat / state

कानपुर देहात पहुंचे लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष, कहा- 22 मार्च से सड़कों पर होंगे सपा कार्यकर्त्ता

author img

By

Published : Mar 17, 2020, 5:33 PM IST

मंगलवार को समाजवादी पार्टी के लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष राम करन निर्मल कानपुर देहात पहुंचे. इस दौरान उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने गांव-गांव जाकर चौपाल लगाकर पार्टी की नीतियां बताने को कहा.

samajwadi party members.
22 मार्च को सपा कार्यकर्ता करेंगे धरना प्रदर्शन.

कानपुर देहातः जिले में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष राम करन निर्मल ने शिरकत की. इस दौरान उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए जनपद के नवयुवा कार्यकर्ताओं व पार्टी के कार्यकर्ताओं से अहम चर्चा की. उन्होंने बताया कि अखिलेश यादव के आवाहन पर 22 मार्च से पूरे प्रदेश के सपा कार्यकर्ता भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे.

सपा कार्यकर्ता करेंगे धरना प्रदर्शन
जिले के माती मुख्यालय में बने सपा कार्यालय में मंगलवार को लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष राम करन निर्मल ने शिरकत की. इस दौरान उन्होंने जनपद के कार्यकर्ताओं के साथ एक अहम बैठक की, जिसमें गांव-गांव जाकर साइकिल चलाकर चौपाल लगाकर नीतियों को बताने को कहा.

ईटीवी भारत से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राम करन निर्मल ने बताया कि अखिलेश यादव के आवाहन पर 22 मार्च से पूरे प्रदेश में सपा कार्यकर्ता भाजपा सरकार के विरोध में सड़कों पर होगा. साथ ही उन्होंने कहा है कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में 2022 की पूर्ण बहुमत की सरकार उत्तर प्रदेश में बनेगी.

इसे भी पढ़ें- ... तो सपा मुखिया ने 'हवा' में सेट किया 351 सीटों का टारगेट

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.