ETV Bharat / state

कई पार्टियों ने नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ली भाजपा की सदस्यता - many party leaders and workers joined bjp in jhansi

झांसी जिले में पंचायत चुनाव के मतदान से पूर्व बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह मौजूद रहीं.

झांसी में कई पार्टियों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ली भाजपा की सदस्यता

author img

By

Published : Apr 7, 2021, 9:42 PM IST

झांसी: जिले में पंचायत चुनाव के मतदान से पूर्व बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. झांसी में पार्टी कार्यालय पर प्रदेश उपाध्यक्ष और झांसी की प्रभारी कमलावती सिंह की मौजूदगी में दूसरी पार्टी से आए नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ली.

इन लोगों ने ली भाजपा की सदस्ता
सपा नेता सत्य प्रकाश तिवारी ने भाजपा की सदस्यता लेते हुए भाजपा समर्थित प्रत्याशी के खिलाफ दाखिल पर्चा वापस लेने का ऐलान किया. इसके अलावा पांच बार लगातार ग्राम प्रधान रहे अनिल तिवारी ने भाजपा की सदस्यता ली. वहीं कांग्रेस के गुरसराय नगर अध्यक्ष जगजीवन मिश्रा ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली. इसके साथ ही भोले रायकवार और कालका कुशवाहा ने बसपा छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली.

इसे भी पढ़ें:- आम आदमी पार्टी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी के सामने उठाए धारा-144 लगाने पर सवाल

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह ने दी जानकारी
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह ने भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में बताया कि सपा, बसपा और कांग्रेस के कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली है. कई लोगों ने नामांकन किया था, उन्होंने अपना पर्चा वापस लिया है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.