ETV Bharat / state

गुरु गोविंद सिंह के 353वें प्रकाशोत्सव पर हाथरस में नगर कीर्तन

author img

By

Published : Jan 22, 2020, 7:42 AM IST

हाथरस में श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज के 353वें प्रकाशोत्सव के मौके पर 21वां विशाल नगर कीर्तन शहर में धूमधाम से निकाला गया. कीर्तन शहर के कई जगहों से होते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार पहुंचा.

विशाल नगर कीर्तन
विशाल नगर कीर्तन

हाथरसः शहर में मंगलवार को सिख धर्म गुरु गोविंद सिंह जी के 353वें प्रकाशोत्सव के मौके पर 21वां विशाल नगर कीर्तन निकाला गया. नगर कीर्तन का शुभारंभ जिलाधिकारी प्रवीण कुमार, गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष तजवंत कालरा और नगर पालिका चेयरमैन आशीष शर्मा ने झंडी दिखा कर किया.

21वां विशाल नगर कीर्तन शहर में धूमधाम से निकाला गया.

गुरु नानक दरबार से शुरू हुआ नगर कीर्तन नगर के पंजाबी मार्केट, रामलीला मैदान, बेनीगंज, घंटाघर, नजिहाई बाजार, पत्थर बाजार, नयागंज, सर्कुलर रोड, कमला बाजार बागला कॉलेज मार्ग होते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार पर पहुंचा.

लोगों ने जगह-जगह नगर कीर्तन में शामिल संगतों पर फूल बरसाए. इस दौरान 'वाहे गुरु का खालसा, वाहे गुरु की फतह' और 'जो बोले सो निहाल, सतश्री अकाल' के घोषों से सड़कें गूंज उठीं.

नगर कीर्तन का शहर में कई जगह स्वागत भी हुआ. गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष तजवंत कालरा ने बताया कि यह श्री गोविंद सिंह जी महाराज का 353वां प्रकाशोत्सव है और नगर में 21वां नगर कीर्तन है. नगर कीर्तन में कई आकर्षक और मनोहर झांकियां थीं, जिन्होंने लोगों का मन मोह लिया.

नगर कीर्तन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का फूल मालाओं से सुसज्जित सिंहासन, गुरु के पंच प्यारे, कीर्तन जत्थे शामिल थे. नगर कीर्तन में स्कूली बच्चों ने हाथों में तख्तियां लेकर प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने का भी संदेश दिया.

Intro:Up_Hat_01_nagar_kirtan_pkg_up10028
एंकर- हाथरस में मंगलवार को सिख धर्म के गुरु गोविंद सिंह जी के 353 वें प्रकाशोत्सव के मौके पर 21वां विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन का शुभारंभ जिलाधिकारी प्रवीण कुमार ,गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष तजवंत कालरा व नगर पालिका चेयरमैन आशीष शर्मा ने झंडी दिखा कर किया।

Body:वीओ1- गुरु नानक दरबार से शुरू हुआ नगर कीर्तन नगर के पंजाबी मार्केट, रामलीला मैदान, बेनीगंज, घंटाघर नजिहाई बाजार, पत्थर बाजार, नयागंज, सर्कुलर रोड, कमला बाजार बागला कॉलेज मार्ग होते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार पर पहुंचा। नगर कीर्तन के नगर में भ्रमण के दौरान कई जगह स्वागत सत्कार भी हुआ। गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष तजवंत कालरा ने बताया कि यह श्री गोविंद सिंह जी महाराज का 353वां प्रकाश उत्सव है और नगर में 21 वां नगर कीर्तन है। नगर कीर्तन में कई आकर्षक और मनोहर झांकियां थीं, जिन्होंने लोगों का मन मोह लिया। नगर कीर्तन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का फूल मालाओं से सुसज्जित सिहासन, गुरु के पंच प्यारे, कीर्तन जत्थे शामिल थे। नगर कीर्तन में स्कूली बच्चों ने हाथों में तख्तियां लेकर प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने का भी संदेश दिया।
बाइट-तजवंत कालरा- अध्यक्ष, गुरुद्वारा कमेटी

Conclusion:वीओ2-वीओ2- इस नगर कीर्तन में कई आकर्षक और मनोहर झांकियां थीं, जिन्होंने लोगों का मन मोहा। वहीं नगर के लोगों ने परशाद भी पाया।

अतुल नारायण
9045400210
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.