ETV Bharat / state

एटा: अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार - अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़

यूपी के एटा में पुलिस ने अवैध शस्त्र माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शस्त्र माफियाओं में हड़कंप मच गया.

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
author img

By

Published : Nov 7, 2019, 10:48 PM IST

एटा: जिले की जैथरा पुलिस ने अवैध शस्त्र माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. इस दौरान पुलिस ने अवैध तमंचा व शस्त्र बनाने के उपकरण समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शस्त्र माफियाओं में हड़कंप मच गया.

घटना की जानकारी देते एडिशनल एसपी.

पुलिस ने किया अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़

  • एटा पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था.
  • इस अभियान के तहत पुलिस ने छापेमारी कर परौली गांव में झाड़ियों के बीच चल रही अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है.
  • बताया जा रहा है कि ग्राम परौली में लंबे समय से अवैध शस्त्रों का निर्माण हो रहा था.
  • यहां से अवैध तमंचा की सप्लाई कासगंज, हाथरस, फर्रुखाबाद, मैनपुरी तथा आसपास के जनपदों तक होती थी.
  • पुलिस को अवैध फैक्ट्री की जानकारी मिलते ही पुलिस के अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए.
  • पुलिस ने मौके से विजय नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.
  • अवैध फैक्ट्री से पुलिस को सात तमंचा 315 बोर बने हुए, एक तमंचा 315 बोर अर्धनिर्मित बना, एक खोखा, एक जिंदा कारतूस 315 बोर और भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं.

पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी विजय का अपराधिक इतिहास काफी पुराना है. हथियारों के मांग के हिसाब से अवैध तमंचे का निर्माण कर सप्लाई किया करता था. इसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.
-संजय कुमार,एडिशनल एसपी

इसे भी पढ़ें- हरदोई: मुठभेड़ में गोली लगने से गो-तस्कर और पुलिसकर्मी घायल, 25 गोवंश बरामद

Intro:एटा जिले की जैथरा पुलिस ने अवैध शस्त्र माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने अवैध तमंचा व शस्त्र बनाने के उपकरण समेत एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शस्त्र माफियाओं में हड़कंप मच गया।

Body:एटा पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिले में जैथरा पुलिस ने छापेमारी कर परौली गांव मैं झाड़ियों के बीच चल रही अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। बताया जा रहा है कि ग्राम परौली में काफी लंबे समय से अवैध शस्त्रों का निर्माण हो रहा था। यहां से अवैध तमंचा की सप्लाई कासगंज, हाथरस , फर्रुखाबाद , मैनपुरी तथा आसपास के जनपदों तक होती थी। जैसे ही पुलिस को अवैध फैक्ट्री की जानकारी मिली। पुलिस के अधिकारी मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके से विजय नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस दौरान अवैध फैक्ट्री से पुलिस को सात तमंचा 315 बोर बने हुए , एक तमंचा 315 बोर अध बना , एक खोखा, एक जिंदा कारतूस 315 बोर तथा भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं।

Conclusion:एडिशनल एसपी संजय कुमार के मुताबिक पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी विजय का अपराधिक इतिहास काफी पुराना है। हथियारों के मांग के हिसाब से अवैध तमंचे का निर्माण कर सप्लाई किया करता था । इसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
बाइट: संजय कुमार (एडिशनल एसपी, एटा)
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.