ETV Bharat / state

संगठन को ऑक्सीजन देने बस्ती पहुंचे कांग्रेस प्रभारी! - congress leader with party workers

बस्ती में कांग्रेस की बैठक में प्रदेश प्रभारी राजेश तिवारी ने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद बनाकर जिले और ब्लॉक स्तर पर संगठन को मजबूत करने का कार्यकर्ताओं और कांग्रेस नेताओं को मंत्र दिया.

संगठन को ऑक्सीजन देने बस्ती पहुंचे कांग्रेस प्रभारी!

author img

By

Published : Jun 14, 2021, 2:51 AM IST

बस्ती: कांग्रेस की बैठक में प्रदेश प्रभारी राजेश तिवारी ने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद बनाकर जिले और ब्लॉक स्तर पर संगठन को मजबूत करने का कार्यकर्ताओं और कांग्रेस नेताओं को मंत्र दिया. प्रदेश प्रभारी ने कहा कि मजबूत संगठन के आधार पर ही कांग्रेस आने वाले विधानसभा चुनाव में निर्णायक जीत हासिल कर सकेगी.

जिला कांग्रेस कार्यालय पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेश तिवारी ने कांग्रेस पदाधिकारियों, फ्रन्टल संगठनों और ब्लॉक संगठनों के पदाधिकारियों से सीधा संवाद बनाते हुये पार्टी को ऑक्सिजन देने की कोशिश की. प्रभारी राजेश तिवारी ने बेलाडी स्थित गर्ल्स इण्टर कॉलेज के सभागार में ब्लॉक अध्यक्षों से जमीनी स्तर पर जानकारी भी प्राप्त की.

जिले के कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने राजेश तिवारी को जनपद के राजनीतिक स्थिति, कांग्रेस के कार्यक्रमों, कोरोना काल में सेवा सत्याग्रह आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेश तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू स्वयं किसानों, नौजवानों, व्यापारियों एवं आम आदमी के सवाल पर लगातार संघर्षरत हैं. कोराना संकट काल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीड़ितों को सर्वाधिक सहयोग किया. उन्होने ब्लॉक स्तर पर संगठन की मजबूती और विस्तार पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन और सेवा संकल्प के आधार पर कांग्रेस अपने लक्ष्य अर्जित कर सकेगी. यह जानकारी देते हुये कांग्रेस प्रवक्ता मो. रफीक खां ने बताया कि बैठकों में पार्टी पदाधिकारियों ने जमीनी सच्चाई से प्रदेश प्रभारी को अवगत कराया.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.