ETV Bharat / state

बलिया : भोजपुरी के स्तर को उठाने का साहित्यकारों ने उठाया बीड़ा

बलिया में लोक गायक वीरेंद्र सिंह धुरान की द्वितीय पुण्यतिथि पर साहित्यकारों ने वीरेंद्र सिंह के भोजपुरी के उत्थान में किए गए कार्यों का उल्लेख किया. साथ ही वर्तमान समय में भोजपुरी के स्तर को ऊपर उठाने पर चर्चा की.

author img

By

Published : Mar 14, 2019, 12:10 PM IST

Updated : Sep 10, 2020, 12:24 PM IST

बलिया में लोक गायक वीरेंद्र सिंह को किया गया याद.

बलिया: पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार से पूरे विश्व में पहचान बनाने वाली भोजपुरी भाषा और भोजपुरी गीतों का वर्तमान समय में स्तर गिरने से भोजपुरी साहित्य और समाज काफी चिंतित है. इसको लेकर बलिया के बसंतपुर गांव में धुरान स्मृति महोत्सव का आयोजन किया गया है. यहां भोजपुरी के जाने माने गीतकार और साहित्यकारों ने गिरती भोजपुरी भाषा को ऊपर उठाने के लिए अपने-अपने विचार रखें.

बलिया में लोक गायक वीरेंद्र सिंह को किया गया याद.

बलिया के बसंतपुर गांव में भोजपुरी संस्कृति के संवाहक और नारदी शैली के पितामह कहे जाने वाले लोक गायक वीरेंद्र सिंह धुरान की द्वितीय पुण्यतिथि पर धुरान स्मृति महोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में संस्था की ओर से भोजपुरी गायक गोपाल राय और प्रियंका पायल का सम्मान भी किया गया. इस अवसर पर प्रसिद्ध भोजपुरी गायक भरत शर्मा भी उपस्थित रहे.

प्रसिद्ध गायक गोपाल राय ने कहा कि यह कार्यक्रम भोजपुरी संस्कृति के संवाहक स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह धुरान की पुण्यतिथि पर रखा गया है. यहां यूपी और बिहार के अलग-अलग क्षेत्रों से भोजपुरी भाषा से ताल्लुक रखने वाले तमाम साहित्यकार और गायक आए हैं. इस दौरान सभी ने मिलकर भोजपुरी गीत में आ रहे गिरावट को पूर्व स्तर पर लाने के लिए एक मंच पर आकर प्रयास करने की बात कही.

Intro:बलिया।
पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार से पूरे विश्व में पहचान बनाने वाले भोजपुरी भाषा और भोजपुरी गीतों का वर्तमान समय में स्तर गिरने से भोजपुरी साहित्य और समाज काफी चिंतित है जिसको लेकर बलिया के बसंतपुर गांव में द्वितीय धुरान स्मृति महोत्सव का आयोजन किया गया जहां भोजपुरी के जाने माने गीतकार और साहित्यकारों ने गिरते भोजपुरी भाषा को ऊपर उठाने के लिए अपने अपने विचार रखें

Body:बलिया के बसंतपुर गांव में भोजपुरी संस्कृति के संवाहक और नारदी शैली के पितामह कहे जाने वाले लोक गायक वीरेंद्र सिंह धुरान के द्वितीय पुण्यतिथि पर धुरान लोक सांस्कृतिक सेवा संस्थान की ओर से धुरान स्मृति महोत्सव का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि साहित्यकार जनार्दन राय ने दीप प्रज्वलन के साथ किया इसके बाद स्कूली छात्राओं ने मां सरस्वती की वंदना कर स्वागत गीत के साथ आगंतुकों का अभिवादन किया स्मृति महोत्सव मैं साहित्यकारों ने वीरेंद्र सिंह धुरान के भोजपुरी के उत्थान के लिए किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए वर्तमान समय में भोजपुरी के स्तर को ऊपर उठाने पर चर्चा की
संस्था की ओर से भोजपुरी गायक गोपाल राय और प्रियंका पायल का सम्मान भी किया गया इस अवसर पर प्रसिद्ध भोजपुरी गायक भरत शर्मा भी उपस्थित रहे
प्रसिद्ध गायक गोपाल राय ने कहा कि आज का कार्यक्रम भोजपुरी संस्कृति के संवाहक स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह धुरान की द्वितीय पुण्यतिथि पर रखा गया है जहां यूपी और बिहार के अलग-अलग क्षेत्रों से भोजपुरी भाषा से ताल्लुक रखने वाले तमाम साहित्यकार और गायक आए हैं और सभी ने मिलकर भोजपुरी गीत में आ रहे गिरावट को पूर्व स्तर पर लाने के लिए एक मंच पर आकर प्रयास करने की बात कही

बाइट---गोपाल राय--भोजपुरी गायक

Conclusion:प्रशान्त बनर्जी
बलिया
9455785050
Last Updated : Sep 10, 2020, 12:24 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.