बहराइच: जिले में सपा पार्टी द्वारा शनिवार को उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया. इस अवसर पर वक्ताओं ने अपराध की दुहाई देकर केंद्र और प्रदेश सरकार को जमकर कोसा. समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक रामतेज यादव ने कहा कि उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता को इंसाफ नहीं मिल पा रहा है.
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में दुष्कर्म की घटनाओं में तेजी से वृद्धि हुई है. साथ ही कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाल है उन्होंने मांग की कि यदि मुख्यमंत्री प्रदेश में कानून का राज नहीं कर पा रहे हैं तो अपने पद से त्यागपत्र दे दें.
इसे भी पढ़ें:- उन्नाव: आरोपियों के परिजनों ने रोका प्रियंका गांधी का काफिला, बोले हमें भी चाहिए न्याय