ETV Bharat / state

अशोक सिंहल की 5वीं पुण्यतिथि पर विहिप ने अर्पित की श्रद्धांजलि

author img

By

Published : Nov 17, 2020, 6:48 PM IST

श्रीराम जन्मभूमि आन्दोलन के प्रमुख नेता और विश्व हिन्दू परिषद के संरक्षक अशोक सिंघल की आज मंगलवार को 5वीं पुण्यतिथि है. अयोध्या जिले में अशोक सिंहल की 5वीं पुण्यतिथि पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

अशोक सिंहल की 5वीं पुण्यतिथि
अशोक सिंहल की 5वीं पुण्यतिथि

अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले स्वर्गीय अशोक सिंहल की 5वीं पुण्यतिथि पर विहिप (विश्व हिंदू परिषद) के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय प्रबंध समिति के वरिष्ठ सदस्य पुरुषोत्तम नारायण सिंह ने कहा कि अशोक सिंहल श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के मेरुदंड थे.

पुरुषोत्तम नारायण सिंह ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन चलाने के लिए जनसमर्थन जुटाने में विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक स्वर्गीय अशोक सिंहल की अहम भूमिका रही. वह ऐसे धर्मरक्षक थे, जिन्होंने जन-जन को एक सूत्र में पिरो दिया.

वहीं विहिप के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने अशोक सिंहल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पढ़ाई के दौरान वह संघ के संपर्क में आए और फिर प्रचारक बन गए. उन्हें वर्ष 1981 में विश्व हिंदू परिषद में भेज दिया गया. देश में हिंदुत्व की भावना को फिर से मजबूत करने के लिए 1984 में धर्मसंसद के आयोजन में अशोक सिंहल ने मुख्य भूमिका निभाई. इसी धर्म संसद में साधु-संतों की बैठक के बाद राम जन्मभूमि आंदोलन की नींव पड़ी थी और उन्होंने इसका विस्तार पूरे देश में किया.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.