ETV Bharat / state

अयोध्या में सपा मुखिया अखिलेश यादव बोले- लोकतंत्र हो रहा कमजोर, 2024 में भाजपा का जाना तय

author img

By

Published : Jul 4, 2023, 7:33 PM IST

सपा मुखिया अखिलेश यादव (SP chief Akhilesh Yadav in Ayodhya) मंगलवार को अयोध्या पहुंचे. उन्होंने सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष स्व. गंगा सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा.

अयोध्या पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव.
अयोध्या पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव.
अयोध्या पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव.

अयोध्या : सपा प्रमुख अखिलेश यादव मंगलवार को अयोध्या में थे. उन्होंने सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष स्व. गंगा सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी. इसके बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि महाराष्ट्र में एनसीपी टूट गई. भाजपा इस तरह का प्रयोग करती रही है. भाजपा हमेशा कहती रही है भ्रष्टाचार खत्म होगा, क्या पार्टियों को तोड़ना भ्रष्टाचार नहीं है. विधायकों को किस तरह का लाभ दिखाकर अपने साथ ले जाते हैं ये, क्या पद देकर उनको तोड़ना भ्रष्टाचार नहीं है. सपा मुखिया ने कहा कि लगातार लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए भाजपा काम करती रही है. भारतीय जनता पार्टी जनता के जनादेश का अपमान करने का काम करती है. 2024 में सपा और सहयोगी दलों की ऐतिहासिक जीत होगी.

भाजपा का जाना तय : सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में महंगाई चरम सीमा पर है. बेरोजगारी भी चरम सीमा पर है. भाजपा वाले कितना भी जोड़-तोड़ कर लें लेकिन इनको जाना ही है. जनता ने मन बना लिया है. भाजपा वाले कितना भी एक्सपेरिमेंट करें वह एक्सपेरिमेंट कामयाब नहीं होने वाला है. बीजेपी की मुश्किलें बढ़ती चली जा रहीं हैं. 2024 में सपा और सहयोगी दलों की ऐतिहासिक जीत होगी, वरुण गांधी को सपा के टिकट पर लड़ाने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि जो अच्छा चेहरा होगा उसे समाजवादी पार्टी लड़ाएगी.

मंदिर निर्माण के बाद करेंगे रामलला के दर्शन : अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि मंदिर का निर्माण होने के बाद वे रामलला का दर्शन जरूर करेंगे. 2024 की लोकसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि विपक्ष अपनी-अपनी जगह मजबूत है. बहुत मजबूती के साथ लड़ रहा है.

यह भी पढ़ें : अयोध्या के सरयू घाट का होगा कायाकल्प, साबरमती रिवर फ्रंट की तर्ज पर कराए जाएंगे कार्य

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.