ETV Bharat / state

आगरा नगर निगम ने श्मशान घाटों पर चलाया विशेष अभियान

author img

By

Published : Apr 25, 2021, 6:31 AM IST

यूपी के आगरा में कोरोना वायरस के बड़ी संख्या में हो रही मौतों के कारण श्मशान घाटों पर व्यवस्थाएं हो गई हैं. दाह संस्कार करने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए नगर निगम ने जिले के 8 श्मशान घाटों पर बिजली, पानी, लकड़ी और साफ सफाई की व्यवस्था कराई.

श्मशान घाटों पर विशेष अभियान
श्मशान घाटों पर विशेष अभियान

आगरा: जिले में कोरोना वायरस से लगातार हो रही मौतों से श्मशान घाटों पर व्यवस्थाएं हो गई हैं. एक श्मशान घाट में एक साथ 30 से भी ज्यादा शवों को जलाया जा रहा है. दाह संस्कार करने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए नगर निगम अथक प्रयास कर रहा है. इसी क्रम में शनिवार को आगरा नगर निगम ने जिले के 8 श्मशान घाटों पर बिजली, पानी, लकड़ी और साफ सफाई की व्यवस्था कराई. साथ ही बलकेश्वर श्मशान घाट की दीवार को तोड़कर घाट का क्षेत्रफल बढ़ाया गया.

बलकेश्वर श्मशान घाट का चौड़ीकरण किया गया

बलकेश्वर श्मशान घाट पर शवों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही थी. निगम के अधिकारियों तक यह बात पहुंची. जिसके बाद अपर नगर आयुक्त अनुपम शुक्ला के दिशा निर्देश के अनुसार बलकेश्वर श्मशान घाट की दीवार को तोड़कर श्मशान घाट के क्षेत्रफल को बढ़ाया गया. पहले यहां 25 शवों के जलने की व्यवस्था थी लेकिन, दीवार तोड़ने के बाद 40 शवों का दाह संस्कार किया जा सकता है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.