ETV Bharat / entertainment

Chandrayaan 3 की सफलता पर 'गदर 2' के सनी देओल हुए खुश, 'तारा सिंह' अंदाज में बोले- हिंदुस्तान जिंदाबाद...

author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Aug 23, 2023, 7:24 PM IST

Updated : Aug 23, 2023, 7:56 PM IST

'चंद्रयान 3' की सफलता का जश्न आज पूरा देश मना रहा है. इसके साथ ही बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी 'चंद्रयान 3' की सॉफ्ट लैंडिंग होते ही सोशल मीडिया पर प्राउड फील करते हुए पोस्ट कर रहे हैं.

Sunny Deol on chandrayaan 3
सनी देओल ऑन चंद्रयान 3

मुंबई: 'चंद्रयान 3' मिशन की सफलता से हर भारतीय के चेहरे पर खुशी की लहर छा गई है. ये पूरे देश के लिए प्राउड मुमेंट है, वहीं बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी इस ऐतिहासिक दिन को सेलिब्रेट करते हुए गर्व महसूस कर रहे हैं. गदर 2 के तारा सिंह यानि सनी देओल ने भी अपने इंस्टाग्राम पर 'चंद्रयान 3' की सफलता पर गर्व महसूस करते हुए पोस्ट की है.

चंद्रयान 3 पर गर्व महसूस किया
सनी ने चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग पर पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा, 'कितना गौरवपूर्ण क्षण है. #हिंदुस्तानजिंदाबाद था, है और रहेगा जय हिंद चंद्रमा पर #Chandrayaan3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग पर @ISRO को बधाई. भारत के अंतरिक्ष अन्वेषण के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि. गर्व'.

वहीं बॉलीवुड और टॉलीवुड के तमाम सितारों ने भी इसरो की इस शानदार सफलता पर प्राउड फील करते हुए देशवासियों को बधाई दी है. चिरंजीवी से लेकर जूनियर एनटीआर, सामंथा रुथ प्रभु, करीना कपूर खान, कंगना रनौत, अक्षय कुमार, कार्तिक आर्यन, रकुल प्रीत सिंह, आलिया भट्ट और भी की सितारों ने भारत के चांद पर कदम रखने पर गर्व महसूस किया और सोशल मीडिया के माध्यम से देशवासियों को बधाई दी.

गौरतलब है कि 'चंद्रयान 3' 14 जुलाई को लांच किया गया था, और आज 23 अगस्त को 'चंद्रयान 3' ने चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कर ली है. जिसको लेकर पूरा देश जश्न मना रहा है. इसी के साथ भारत चांद के साउथ पोल पर तिरंगा लहराने वाला पहला देश बन गया है.

यह भी पढे़ं:

Last Updated : Aug 23, 2023, 7:56 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.