ETV Bharat / briefs

जीत के बाद गाजियाबाद पहुंची साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, दूधेश्वर नाथ मंदिर में टेका मत्था

author img

By

Published : May 29, 2019, 9:09 PM IST

जीत के बाद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर गाजियाबाद के प्राचीन दूधेश्वर नाथ मंदिर पहुंची. इस दौरान उन्होंने भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की. वहीं मंदिर के महंत नारायण गिरी भी उनके साथ मौजूद रहे.

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर

नई दिल्ली/गाजियाबाद: भोपाल में लोकसभा चुनाव जीतने के बाद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर मंगलवार को गाजियाबाद पहुंची. यहां उन्होंने दूधेश्वर नाथ मंदिर में भगवान भोले नाथ के दर्शन किए. बताया जा रहा है कि साध्वी ने मन्नत मांगी थी कि जब वह भोपाल से लोकसभा चुनाव जीत जाएंगी तो वह यहां मत्था टेकने आएंगी.

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने चुनाव जीतने की मांगी थी मन्नत.
  • दूधेश्वर नाथ मंदिर पहुंचने से पहले भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर सबसे पहले गाजियाबाद के राजनगर में एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए गई.
  • यहां पर उन्होंने अपने बारे में लोगों को विस्तार से बहुत कुछ बताया.
  • उन्होंने कहा कि एक संन्यासी भगवान के बताए रास्ते पर चलता है.
  • हाल के दिनों में मीडिया ने उन्हें नेगेटिव दिखाया, लेकिन समय बीतने के साथ उसका पॉजिटिव असर सामने आया.
  • साध्वी ने कहा कि उन्हें काफी टॉर्चर किया गया, लेकिन सच्चाई सबके सामने हैं. मैं ये सोचती हूं कि मेरे अलावा कोई और होता तो उसका क्या होता.
  • वहीं इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर गाजियाबाद के प्राचीन दूधेश्वर नाथ मंदिर पहुंची.
  • यहां पर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की.
  • इस दौरान मंदिर के महंत नारायण गिरी भी उनके साथ मौजूद रहे.

हालांकि मंदिर से निकलने के बाद उन्होंने मीडिया से बात नहीं की, लेकिन बताया यह जा रहा है कि साध्वी ने मन्नत मांगी थी कि अगर वह लोकसभा चुनाव जीत जाएंगी तो गाजियाबाद के दूधेश्वर नाथ मंदिर में भोले शंकर के द्वार पर आएंगी और इसलिए वह गाजियाबाद पहुंची थी.

गाजियाबाद !
भोपाल में लोकसभा चुनाव जीतने के बाद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर गाजियाबाद में अपनी मन्नत पूरी होने के बाद पहुंची। यहां वह गाजियाबाद के दूधेश्वर नाथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची। बताया जा रहा है कि साध्वी ने मन्नत मांगी थी कि जीतने के बाद वह भगवान भोले के चरणों में अपनी श्रद्धा के फूल अर्पित करेंगी। इससे पहले वह गाजियाबाद के एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुई। जहां पर उन्होंने अपनी आपबीती लोगों से शेयर की।

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर आज गाजियाबाद में थी। सबसे पहले वह गाजियाबाद के राजनगर में एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए गई। यहां पर उन्होंने अपने बारे में लोगों को विस्तार से बहुत कुछ बताया। उन्होंने कहा कि एक संन्यासी भगवान के बताए रास्ते पर चलता है। लेकिन कुछ ऐसे वैसे लोगों ने प्रज्ञा ठाकुर के लिए कुछ ऐसा कह दिया था कि देश के लिए उन्होंने अच्छा नहीं किया। और सन्यासी को लोगों ने निशाना और मोहरा बनाया। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि जो उन्होंने हाल के दिनों में बोला वह मीडिया ने नेगेटिव दिखाया। लेकिन समय बीतने के साथ उसका पॉजिटिव असर सामने आया और लोगो को उसे पॉजिटिव लेना चाहिए। साध्वी ने कहा कि उन्हें काफी टॉर्चर किया गया।

बाइट मंच से प्रज्ञा ठाकुर

कार्यक्रम में शामिल होने के बाद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर गाजियाबाद के प्राचीन दूधेश्वर नाथ मंदिर में गई। और वहां पर माथा टेका। मंदिर के महंत नारायण गिरी उनके साथ मौजूद थे। हालांकि उन्होंने मीडिया से बात नहीं की। लेकिन बताया यह जा रहा है कि साध्वी ने मन्नत मांगी थी कि अगर वह लोकसभा चुनाव जीत जाएंगी तो गाजियाबाद के दूधेश्वर नाथ मंदिर में भोले शंकर के द्वार पर जाएंगी। और इसलिए वह गाजियाबाद पहुंची थी।
--
Bunty gzb
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.