ETV Bharat / bharat

ओलंपिक में बेटियों के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर झूमा भारत, बधाइयों का लगा तांता

टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में प्रवेश कर भारतीय महिला हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है. भारतीय महिला हॉकी टीम पहली बार ओलंपिक खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया है. जिससे पूरा देश गौरवान्वित हो उठा है. ओलंपिक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है.

indian women hockey team
indian women hockey team
author img

By

Published : Aug 2, 2021, 10:55 AM IST

Updated : Aug 2, 2021, 1:03 PM IST

हैदराबाद : टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है. क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर भारतीय महिलाओं ने पहली बार सेमीफाइनल में जगह पक्की कर देशवासियों का दिल जीत दिया है. जीत की खुशी में पूरा देश झूम उठा है. भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. खेल मंत्री अनुराग ठाकुर समेत तमाम नेताओं ने महिला टीम को बधाई दी है.

अनुराग ठाकुर ने ट्वीट किया, महिला हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है. पहली बार हम सेमीफाइनल में पहुंचे हैं. 130 करोड़ लोग देश की महिला हॉकी टीम के साथ हैं.

  • Splendid Performance!!!

    Women’s Hockey #TeamIndia is scripting history with every move at #Tokyo2020 !

    We’re into the semi-finals of the Olympics for the 1st time beating Australia.

    130 crore Indians 🇮🇳 to the
    Women’s Hockey Team -
    “we’re right behind you”! pic.twitter.com/vusiXVCGde

    — Anurag Thakur (@ianuragthakur) August 2, 2021 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने भी महिला हॉकी टीम को जीत की बधाई दी. उन्होंने ट्वीट किया, भारत का सपना अब सच हो रहा है. हॉकी टीम ने शानदार जीत दर्ज की, हमारे पास कोई शब्द नहीं हैं.

भाजपा सांसद व ओलंपिक पदक विजेता कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर ने भी महिला हॉकी टीम को बधाई दी. उन्होंने ट्वीट किया, 'भारतीय महिला हॉकी टीम को ओलंपिक सेमीफाइनल में प्रवेश करने के लिए बधाई. महिला हॉकी टीम ने भारत को गौरवान्वित किया है! अगले मैच के लिए शुभकामनाएं.'

पीएम ने भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सराहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पीवी सिंधु पदक की हकदार थीं और उन्होंने उसे हासिल किया. इसके साथ हमने ओलंपिक में पुरुष और महिला हॉकी टीमों के ऐतिहासिक प्रयासों को भी देखा है. मुझे आशा है कि 130 करोड़ भारतीय देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत करना जारी रखेंगे, क्योंकि भारत अमृत महोत्सव मना रहा है.

  • Not only has PV Sindhu won a well deserved medal, but also we saw historic efforts by the men’s and women’s hockey teams at the Olympics. I’m optimistic that 130 crore Indians will continue to work hard to ensure India reaches new heights as it celebrates its Amrut Mahotsav.

    — Narendra Modi (@narendramodi) August 2, 2021 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी. उन्होंने कहा, भारत की महिला हॉकी टीम लगभग 40 साल बाद ओलंपिक प्रतियोगिता में आगे बढ़ रही है. मुझे पूरा विश्वास है कि महिला हॉकी टीम भी टोक्यो ओलंपिक में भारत की शान बढ़ाते हुए मेडल लाएगी.

सीएम योगी ने दी जीत की बधाई
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला हॉकी टीम की जीत पर खुशी जताई है. उन्होंने ट्वीट किया, 'टोक्यो ओलंपिक में अद्वितीय प्रदर्शन करते हुए भारतीय महिला हॉकी टीम ने पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में प्रवेश सुनिश्चित किया है. सम्पूर्ण देश को गौरवान्वित करने वाली इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए पूरी टीम को हार्दिक बधाई. ईश्वर से कामना है कि आपकी सफलता का यह क्रम सतत जारी रहे.'

  • टोक्यो ओलंपिक में अद्वितीय प्रदर्शन करते हुए भारतीय महिला हॉकी टीम ने पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में प्रवेश सुनिश्चित किया है।

    सम्पूर्ण देश को गौरवान्वित करने वाली इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए पूरी टीम को हार्दिक बधाई।

    ईश्वर से कामना है कि आपकी सफलता का यह क्रम सतत जारी रहे।

    — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 2, 2021 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भी ट्वीट कर भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई दी. उन्होंने लिखा कि भारतीय टीम के प्रदर्शन पर हर किसी को गर्व है. कुछ जीत बहुत यादगार होती हैं, आपको खेलते हुए देखना हमारे लिए बेहतरीन अनुभव है.

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम पर नाज है.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर महिला हॉकी टीम को बधाई दी. उन्होंने ट्वीट किया, 'Hurray! लड़कियों ने इतिहास रच दिया.'

  • 🏑 🏑 Hurray

    लड़कियों❤️ ने इतिहास रच दिया। pic.twitter.com/Pap3OTMrrR

    — Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 2, 2021 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

इसके अलावा सोमवार को लोकसभा और राज्यसभा में बैडमिन्टन स्टार पीवी. सिंधु को ओलंपिक में ब्रॉन्ज़ मेडल जीतने पर बधाई दी गई.

  • I am delighted to tell you that PV Sindhu won the bronze medal for India in badminton women's singles at #OlympicGames. This is her second consecutive Olympics medal. She is the first Indian woman to win two Olympic medals for individual events: Lok Sabha Speaker Om Birla pic.twitter.com/cczSUVqmtc

    — ANI (@ANI) August 2, 2021 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी बधाई देते हुए ट्वीट किया, 'एक और एतिहासिक कामयाबी. पुरुष टीम के बाद अब भारत की महिला हॉकी टीम भी टोक्यो ओलम्पिक के सेमीफ़ाइनल में प्रवेश कर गई है. सभी देशवासियों को बधांइयां.'

  • एक और एतिहासिक कामयाबी। पुरुष टीम के बाद अब भारत की महिला हॉकी टीम भी टोक्यो ओलम्पिक के सेमीफ़ाइनल में प्रवेश कर गई है। सभी देशवासियों को बधाई। pic.twitter.com/N1C0G9VlVZ

    — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 2, 2021 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ फैरेल ने भारत की महिला हॉकी टीम को बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि एक कठिन हॉकी मैच था, लेकिन आपका बचाव अंत तक रहा. उन्होंने हॉकी टीम की सदस्य सविता पुनिया को भारत की महान दीवार बताते हुए लिखा कि आपको हराया नहीं जा सका! सेमीफाइनल और ग्रैंड फ़ाइनल में शुभकामनाएं.

  • Australia’s High Commissioner to India Barry O’Farrell congratulates India's women's hockey team.

    "Was a tough Hockey match, but your defence held out until the end. Savita Punia, the 'Great Wall of India' - could not be beaten! Best of luck in semi & grand finals," he tweets. pic.twitter.com/b6ImAMTW68

Last Updated : Aug 2, 2021, 1:03 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.