ETV Bharat / bharat

पूर्व कांग्रेस सांसद ऑस्कर फर्नांडिस का निधन, राष्ट्रपति व पीएम मोदी ने जताया शोक

author img

By

Published : Sep 13, 2021, 2:49 PM IST

Updated : Sep 13, 2021, 7:50 PM IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडिस का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया. उन्होंने मंगलुरु के येनेपोया अस्पताल में अंतिम सांस ली. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री मोदी, पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई अन्य नेताओं ने भी फर्नांडिस के निधन पर शोक जताया है.

ऑस्कर फर्नांडिस का निधन
ऑस्कर फर्नांडिस का निधन

मंगलुरु : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडिस का सोमवार दोपहर 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया. उन्होंने मंगलुरु के येनेपोया अस्पताल में अंतिम सांस ली. फर्नांडिस को इस साल जुलाई में योग का अभ्यास करने के दौरान सिर में चोट लग गई थी. इसके बाद उन्हें यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

ऑस्कर यूपीए सरकार में परिवहन, सड़क और राजमार्ग और श्रम और रोजगार, भारत सरकार के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री थे और उन्हें राहुल गांधी सहित गांधी परिवार के सबसे करीबी विश्वासपात्रों में से एक माना जाता था.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी फर्नांडिस के निधन पर शोक जताया. उन्होंने शोक संतप्त परिजनों और फर्नांडिस के चाहने वालों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की.

ऑस्कर फर्नांडिस के निधन पर राष्ट्रपति कोविंद का ट्वीट

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने ऑस्कर फर्नांडिस के निधन पर कहा कि वे कर्नाटक से संसद के लिए निर्वाचित होने वाले एक लोकप्रिय नेता थे.

ऑस्कर फर्नांडिस के निधन पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का ट्वीट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्कर फर्नांडिस के निधन पर शोक जताया. उन्होंने एक ट्वीट में लिखा कि वे फर्नांडिस के निधन से दुखी हैं. उन्होंने दुख की इस घड़ी में फर्नांडिस के परिजनों के लिए संबल की कामना भी की.

ऑस्कर फर्नांडिस के निधन पर पीएम मोदी का बयान

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने भी ऑस्कर फर्नांडिस के निधन पर शोक जताया. उन्होंने एक पत्र द्वारा जारी शोक संदेश में लिखा कि फर्नांडिस के निधन से वे आहत हैं. मनमोहन सिंह ने लिखा कि कई अहम फैसलों में उन्हें फर्नांडिस से मदद भी मिली.

ऑस्कर फर्नांडिस के निधन पर पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह का पत्र

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडिस के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री उनके लिए मार्गदर्शक थे तथा उनका जाना व्यक्तिगत क्षति है. उन्होंने ट्वीट किया, 'ऑस्कर फर्नांडिस के परिवार और मित्रों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है. यह मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। वह कांग्रेस में हमारे लिए मार्गदर्शक और संरक्षक थे. उन्हें उनके योगदान के लिए याद किया जाएगा तथा उनकी कमी हमेशा महसूस होगी.'

पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडिस का निधन, राहुल ने बताया व्यक्तिगत क्षति

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, 'ऑस्कर जी के परिवार के प्रति गहरी संवेदना है. आप हमारे हृदय और प्रार्थनाओं में हैं. वह कांग्रेस पार्टी के एक शानदार और वफादार सिपाही थे. उनकी कमी बहुत महसूस होगी.'

पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडिस के निधन पर प्रियंका गांधी का ट्वीट

ऑस्कर फर्नांडिस का निधन, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जताया शोक.

ऑस्कर फर्नांडिस का निधन, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जताया शोक

कांग्रेस सांसद डॉ सैय्यद नासिर हुसैन ने भी ऑस्कर फर्नांडिस के निधन पर शोक जताया.

ऑस्कर फर्नांडिस का निधन, कांग्रेस सांसद डॉ सैय्यद नासिर हुसैन ने जताया शोक

ऑस्कर फर्नांडिस का निधन, कांग्रेस नेता अनिल के एंटनी ने जताया शोक.

ऑस्कर फर्नांडिस का निधन, कांग्रेस नेता अनिल के एंटनी ने जताया शोक

वह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष भी रहे. वह डॉ मनमोहन सिंह की पहली यूपीए सरकार में एआईसीसी महासचिव, श्रम और रोजगार मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) थे.

उन्होंने राजीव गांधी के संसदीय सचिव के रूप में कार्य किया. वह 1980 में कर्नाटक के उडुपी निर्वाचन क्षेत्र से 7वीं लोकसभा के लिए चुने गए थे. वह उसी निर्वाचन क्षेत्र से 1984, 1989, 1991 और 1996 में लोकसभा के लिए फिर से चुने गए. बाद में वह 1998 में राज्यसभा के लिए चुने गए.

पढ़ें - कर्नाटक: पूर्व कांग्रेस MLA का खुलासा- बीजेपी ज्‍वॉइन करने को ऑफर किए गए थे रुपये

2004 में उन्हें राज्यसभा के लिए फिर से चुना गया. वह 2004 से 2009 तक केंद्रीय मंत्री रहे, उन्होंने सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन, एनआरआई मामले जैसे कई विभागों को संभाला

Last Updated : Sep 13, 2021, 7:50 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.