श्रीगंगानगर. पंचायती राज चुनावों के मद्देनजर जिले में सोमवार को सरपंच व वार्ड पंचों की आरक्षण की लॉटरी निकाली गई. जिसमें कलेक्ट्रेट सभागार में उपखंड अधिकारी मुकेश, सादुलशहर विधायक व तहसीलदार सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से शामिल रहे.
बता दें कि पंचायत समिति में 53 ग्राम पंचायतों के लिए लॉटरी निकाली गई. वहीं ग्राम पंचायतों की लॉटरी निकलने के बाद अब गांव में चुनावी सरगर्मियां तेज हो जाएगी. जिन पंचायतों में एससी/एसटी वर्ग की रिजर्व लॉटरी निकली उन पंचायतों में सामान्य व ओबीसी के जनप्रतिनिधि मायूस नजर आए तो वहीं ओबीसी व सामान्य वर्ग से पंचायत चुनाव लड़ने वाले जनप्रतिनिधियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली. पंचायती राज चुनाव में 50 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी होने से पंचायतो में चुनाव लड़ने के सपने संजोए बैठे पुरुषों को जरूर निराशा हाथ लगी, मगर महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की उन्होंने सराहना भी की.
यह भी पढे़ं- टोंक में उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के द्वितीय बैच का दीक्षांत समारोह आयोजित
पंचायत समिति में क्रम संख्या ग्राम पंचायत श्रेणी मटीलीराठान एससी महिला, कोनी एससी, मदेरा एससी महिला, 11 क्यू ब्ख्ताना एससी महिला, 3h छोटी एससी, कालिया एससी, आठ एचएच एससी महिला, 13g छोटी एससी, दुल्लापुर केरी एससी, 27 जीजी सामान्य,18जेड सामान्य महिला, लधुवाला सामान्य महिला, 6ए छोटी सामान्य महिला, ओड्की ओबीसी, 21 जीजी सामान्य,दौलतपुरा सामान्य महिला, 9ml सामान्य, साहिबसिंहवाला ओबीसी महिला, 5G छोटी सामान्य महिला,18ml सामान्य, 3 वाई सामान्य, रोहिड़ावाली सामान्य महिला,12 एलएनपी सिहागावाली वालीओबीसी, 6 एलएनपी सामान्य महिला, 3c छोटी एससी महिला, 5 एलएल सामान्य महिला का निकला.
इसके साथ ही मोहनपुरा सामान्य महिला,संगतपुरा सामान्य, 9 जेड सामान्य महिला, मिर्जेवाला सामान्य, अट्ठारह जीजी गोविंदपुरा सामान्य, चुनावढ़ सामान्य महिला, मनफूल सिंह वाला एससी महिला, गणेशगढ़ सामान्य, ततारसर सामान्य महिला, हिंदूमलकोट सामान्य,4 जेड सामान्य, 2ml ओबीसी,10 जेड सामान्य महिला, तीन ई छोटी ओबीसी महिला, नेतेवाला सामान्य महिला, साधुवाली सामान्य, जोधेवाला एससी महिला, शिवपुर एससी महिला, 4 एलएल एसी,11 एलएनपी ओबीसी महिला, महियावाली एससी, साहूवाला ओबीसी, कोठा एसी, 4 एमएल एससी महिला, पांच ई छोटी एससी, खाटलबाना एससी, पक्की सामान्य. गंगानगर पंचायत समिति की 53 पंचायतों की लॉटरी निकलने के बाद अब ग्राम पंचायतों में चुनाव लड़ने वाले जनप्रतिनिधि सक्रिय हो जाएंगे.