ETV Bharat / state

दादी हृदयमोहिनी के निधन पर PM मोदी समेत तमाम नेताओं नें प्रकट किया शोक

author img

By

Published : Mar 12, 2021, 7:25 AM IST

अंतरराष्ट्रीय संस्थान ब्रह्माकुमारी की चीफ दादी हृदयमोहिनी के गुरुवार को निधन के बाद शोक संवेदनाओं का ज्वार उमड़ पड़ा. दादी के आध्यात्मिकता के क्षेत्र में किए गए कार्यों को लेकर पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने ट्विटर के जरिए अपनी श्रद्धांजलि दी.

rahul gandhi expressed grief
दादी हृदयमोहिनी के निधन पर शोक की लहर

सिरोही. माउंट आबू स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की प्रमुख प्रशासिका राजयोगिनी दादी हृदयमोहिनी का गुरुवार सुबह 10.30 बजे देवलोकगमन हो गया. 93 वर्ष की आयु में उन्होंने मुम्बई के सैफी अस्पताल में अंतिम सांस ली. उन्हें दिव्य दृष्टि का वरदान प्राप्त था. दादी के निधन के बाद से ही संस्थान के अनुयाइयों में शोक की लहर फैल गई.

  • Rajyogini Dadi Hriday Mohini Ji will be remembered for her numerous efforts to alleviate human suffering and further societal empowerment. She played a pivotal role in spreading the positive message of the Brahma Kumaris family globally. Anguished by her passing away. Om Shanti. pic.twitter.com/Gbd5w2Gncz

    — Narendra Modi (@narendramodi) March 11, 2021 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

संस्थान के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय आबू रोड में दादी के निधन के बाद सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए. दादी के शव को गुरुवार को करीब 5 बजे मुंबई से एयर एम्बुलेंस के जरिए आबू रोड के मानपुर हवाई पट्टी लाया गया. जहां से एम्बुलेंस में पार्थिव देह को शांतिवन ले जाया गया. इस दौरान संस्थान के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित वरिष्ठ बहनें मौजूद रहीं.

  • My homage to Rajyogini Dadi Hridaya Mohini Ji.

    She will be remembered for her role in inspiring spiritual awakening and her teachings will continue to guide @Brahmakumaris across the world.

    Om Shanti!

    — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 11, 2021 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

दादी के पार्थिव देह को शांतिवन में रखा गया है, जहां शुक्रवार यानी आज श्रद्धालू अंतिम दर्शन कर सकेंगे. शनिवार को दादी का अंतिम संस्कार किया जाएगा. देश भर के संस्थान के केन्द्रों सहित 140 देशों में बने संस्थान के सेवा केन्द्रों पर आगामी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं.

  • My heartfelt condolences at the passing away of Rajyogini Dadi Hridaya Mohini Ji, the Chief of Brahma Kumaris. She devoted herself to the service of humanity & inspired people towards the spiritual path. My thoughts are with her followers..may God give them strength.

    — Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) March 11, 2021 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

दादी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि दादी के मानव जीवन के कल्याण के लिए आध्यात्मिकता के क्षेत्र में किए गए कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा. इसलिए ट्वीट में मोदी ने दादी के साथ राखी बांधते हुए फोटो भी साझा की.

  • प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की प्रमुख राजयोगिनी दादी हृदयमोहिनी के निधन का दुःखद समाचार मिला। जन कल्याण व सामाजिक विकास में आपने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। मैं ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को शान्ति तथा उनके अनुयायियों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना करती हूं।

    — Vasundhara Raje (@VasundharaBJP) March 11, 2021 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

पढ़ें : SPECIAL : परमात्मा की संदेशवाहक दादी हृदयमोहिनी का देवलोकगमन...140 देशों में ब्रह्मकुमारी केंद्रों में शोक की लहर

पीएम मोदी के अलावा उपराष्ट्रपति वैकया नायडू, गृहमंत्री अमित शाह, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राज्यपाल कलराज मिश्र, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया सहित कई नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की है.

chief administrator of prajapita brahmakumari ishwariya university
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जताया दुख
dadi hridaya mohini
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जताया दुख...

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.