ETV Bharat / state

आयुर्वेद चिकित्सक फोन पर देंगे सलाह, कलेक्टर की पहल पर जारी हुई हेल्प लाइन

author img

By

Published : May 7, 2021, 10:58 AM IST

राजसमंद जिला कलेक्टर ने कोरोना महामारी को देखते हुए एक हेल्पलाइन नबंर जारी की है. जिसके तहत अब आयुर्वेद चिकित्सक फोन पर आयुर्वेदिक सलाह देंगे.

राजसमंद में अब आयुर्वेद चिकित्सक फोन पर देंगे सलाह, Ayurveda doctors advise on phone in Rajsamand
राजसमंद में अब आयुर्वेद चिकित्सक फोन पर देंगे सलाह

राजसमंद. कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से पूरी दुनिया सन् 2020 से ही लड़ रही है. दुनिया भर के वैज्ञानिक अपने-अपने स्तर पर इस महामारी बीमारी के इलाज में लगे हुए हैं. इसी बीच सभी एक निर्णय पर पहुंचे, जिसमें इस बीमारी की चपेट में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है, वह व्यक्ति अधिक आते हैं. इसलिए अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने को लेकर इन दिनों दुनिया भर में लोग अपने अपने स्तर पर प्रयासरत रहें और इस बीच आयुर्वेद इसमें अहम भूमिका निभा रहा है.

आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां मानव में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में संजीवनी का काम कर रही है. इसी को ध्यान में रखते हुए राजसमंद जिला कलेक्टर ने भी एक नई पहल करते हुए आयुर्वेदिक चिकित्सा से जुड़े हुए चिकित्सकों को आमजन तक पहुंचने के लिए आग्रह किया है.

पढ़ें- सख्त लॉकडाउन: बड़ी आसान भाषा में समझिए, क्या खुला रहेगा और क्या बंद?

जहां कलेक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल ने जिले के सभी ब्लॉक में नियुक्त आयुर्वेद चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिले के कोविड पॉजिटिव मरीजों को दूरभाष पर उपचार, आहार विहार, योग और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे. जिससे कोरोना मरीजों को घर बैठे अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ ही कोरोना महामारी से उबरने से संबंधित महत्वूपर्ण जानकारी मिल सकेगी.

जिला कलेक्टर के निर्देशों की अनुपालना में आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक वीरेन्द्र कुमार महात्मा ने एक आदेश जारी कर सभी ब्लॉक के आयुर्वेद चिकित्साधिकारियों को समयबद्ध रुप से दूरभाष पर जानकारी देने के निर्देश दिए हैं. जिसके तहत राजसमन्द ब्लॉक के लिए डॉ. भूरी लाल सोनी (8107004693)प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से दोपहर 2बजे तक और डॉ. महेश चन्द्र आचार्य (8104642310) दोपहर 2 बजे से सायं 8 बजे तक अपनी सेवाएं देंगे.

इसी प्रकार आमेट ब्लॉक में डॉ. शेरसिंह जाट (9672905540) प्रातः8 बजे से दोपहर 2 बजे तक और डॉ. सुरेन्द्र वशिष्ठ (9983856863) दोपहर 2 बजे से सांय 8 बजे तक सेवा देंगे. भीम ब्लॉक में डॉ. मुखत्यार सिंह (9461013156) प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक और डॉ. महाराज सिंह (9461013157) दोपहर 2 बजे से सांय 8 बजे तक सेवाएं देंगे.

पढ़ें- Jalore : 90 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 4 साल के बच्चे को निकाला गया सुरक्षित बाहर

इसी प्रकार देवगढ़ ब्लॉक में डॉ. भगवतगिरी गोस्वामी (9414574626) प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक और डॉ. सम्पत लाल मेवाडा (9549424900) दोपहर 2 बजे से सायं 8 बजे तक चिकित्सकीय परामर्श देंगे. कुम्भलगढ ब्लॉक में डॉ. समन्दर सिंह शर्मा (9610992065)प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक और डॉ. ललित मोहन सैनी (9929302362)दोपहर 2 बजे से सायं 8 बजे तक कोविड मरीजों को परामर्श देंगे. इसी प्रकार नाथद्वारा डॉ. राजेन्द्र कुमार (9166210939) प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक और डॉ. संजय धाकड (9214458697) दोपहर 2 बजे से सांय 8 बजे तक अपनी सेवाएं देंगे. रेलमगरा ब्लॉक में डॉ. संदीप यादव, (9166714005) प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक और डॉ. सुहैल मोहम्मद (7568861011) दोपहर 2 बजे से सायं 8 बजे तक परामर्श देंगे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.