ETV Bharat / state

सोनिया गांधी 76वां जन्मदिन मनाएंगी कोटा में, भारत जोड़ो यात्रा में होंगी शामिल - Bharat Jodo Yatra in Kota

कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन 9 दिसंबर को है. वे इस बार अपना 76वां जन्मदिन कोटा में भारत जोड़ो यात्रा में (Sonia Gandhi to celebrate her birthday in Kota) मनाएंगी. इस दौरान उनके साथ प्रियंका गांधी व परिवार के अन्य लोग भी होंगे.

Sonia Gandhi in Kota on Dec 9, to celebrate her 76th Birthday
सोनिया गांधी 76वां जन्मदिन मनाएंगी कोटा में, भारत जोड़ो यात्रा में होंगी शामिल
author img

By

Published : Dec 3, 2022, 3:10 PM IST

कोटा. 9 दिसंबर को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का 76वां जन्मदिन है. वह अपना जन्मदिन भारत जोड़ो यात्रा के साथ कोटा में मनाने वाली (Sonia Gandhi in Kota on Dec 9) हैं. इस कार्यक्रम के अनुसार 8 दिसंबर की रात को सोनिया गांधी कोटा पहुंचेंगी. साथ ही 9 दिसंबर को जन्मदिन के दिन वे भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी.

कांग्रेस पार्टी की सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी के साथ प्रियंका गांधी और गांधी परिवार के अन्य सदस्य भी कोटा पहुंच सकते (Sonia Gandhi to attend Bharat Jodo Yatra in Kota) हैं. कोटा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और इस यात्रा के कोटा संयोजक बनाए गए रविंद्र त्यागी का कहना है कि सोनिया गांधी का कार्यक्रम तय हो गया है. पार्टी ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व पीसीसी चीफ सचिन पायलट व पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा सहित अन्य कई नेता भी इस दौरान कोटा संभाग में डेरा जमाए रहेंगे. सोनिया गांधी दूसरी बार भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी. इसके पहले वे कर्नाटक के मांड्या में यात्रा में शामिल हुई थीं.

पढ़ें: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर राजस्थान पुलिस ने पूरी की तैयारियां

भारत जोड़ो यात्रा का 7 दिसंबर को रात्रि विश्राम जगपुरा स्थित मदन मोहन मालवीय योजना स्थल पर होगा. 8 दिसंबर को इस यात्रा का विश्राम रखा गया है. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी की उस दिन पूरे दिन विश्राम कैंप में ही करेंगे. वहीं 9 दिसंबर को कोटा के आरटीओ से राहुल गांधी की यात्रा शुरू होगी. सोनिया गांधी 9 दिसंबर को वह आरटीओ से कुछ देर पैदल चल सकती हैं. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यात्रा आरटीओ से 12 किमी चलने के बाद दोपहर में उम्मेद सिंह स्टेडियम नयापुरा पहुंचेगी. जहां पर राहुल गांधी लंच करेंगे. इसके बाद शहीद स्मारक से यात्रा शुरू होगी और 10 किलोमीटर चलकर रंगपुर पहुंचेगी. यहां से 3.4 किलोमीटर दूर बूंदी जिले के गुडली में रात्रि विश्राम होगा.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.